विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2018

एटलेटिको मैड्रिड के कोच सिमियोन तीन मैच के लिए निलंबित, रेफरी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

एटलेटिको मैड्रिड के कोच डिएगो सिमियोन को कोपा डेल रे फुटबॉल प्रतियोगिता में रेफरी के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए टूर्नामेंट के तीन मैचों के लिए टचलाइन से प्रतिबंधित किया गया है.

एटलेटिको मैड्रिड के कोच सिमियोन तीन मैच के लिए निलंबित, रेफरी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
प्रतीकात्मक फोटो
  • एटलेटिको के कोच सिमियोन तीन मैच के लिए निलंबित
  • रेफरी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
  • सिमियोन ने रैफरी के फैसले का मजाक भी उड़ाया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मैड्रिड: एटलेटिको मैड्रिड के कोच डिएगो सिमियोन को कोपा डेल रे फुटबॉल प्रतियोगिता में रेफरी के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए टूर्नामेंट के तीन मैचों के लिए टचलाइन से प्रतिबंधित किया गया है. स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने कहा कि निलंबन अगले सत्र में लागू होगा क्योंकि टीम मंगलवार को प्रतियोगिता से बाहर हो गई.

यह भी पढ़ें: इस हाथी के आगे तो फुटबॉलर भी फेल, Video देख आप भी रह जाएंगे हैरान

सेविला के खिलाफ मंगलवार को 3-1 की हार के दौरान सिमियोन को रैफरी के फैसले का विरोध करने पर एक मैच का टचलाइन प्रतिबंध लगाया गया. इसके बाद सिमियोन ने रैफरी के फैसले का मजाक उड़ाया जिसके बाद उनके प्रतिबंध को तीन मैचों का कर दिया गया.

VIDEO: नॉर्थ ईस्‍ट में फ़ुटबॉल की दीवानगी 
दो चरण के क्वार्टर फाइनल में एटलेटिको को 2-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com