बजरंग पुनिया ने स्वर्ण पदक जीता..
नई दिल्ली:
भारत के सुमित ने रविवार को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के अंतिम दिन पुरुषों के 125 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता था. इस चैंपियनशिप में भारत को कुल 10 पदक मिले. भारतीय पहलवानों ने इस चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीते. टीम के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा वर्ग में जीता. भारत के लिए बैंकाक में पिछली चैंपियनशिप की तुलना में यह बेहतर प्रदर्शन है. तब भारत ने नौ पदक जीते थे.
बजरंग पुनिया ने फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा वर्ग में कीर्तिमान स्थापित करते हुए स्वर्ण पर कब्जा किया था. उन्होंने दक्षिण कोरिया के ली सेयुंग-चुल को हराया था. हालांकि महिला वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी थी, जब सरिता फाइनल में हार गईं थी. रविवार को सुमित फाइनल में ईरान के यादोल्लाह मोहम्मद काजेम मोहेबी से हार गए. इस तरह से स्वर्ण पदक के मुकाबले में ईरान के मजबूत पहलवान को सुमित खास चुनौती नहीं दे पाए और उन्हें 2-6 से हार का सामना करना पड़ा. सुमित ने फाइनल तक बेहतरीन खेल दिखाया था क्योंकि उन्हें क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबलों के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराने में खास दिक्कत नहीं हुई थी.
अन्य भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवानों के लिए प्रतियोगिता खास नहीं रही. हरफूल (61 किग्रा), विनोद कुमार ओमप्रकाश (70 किग्रा) और सोमवीर (86 किग्रा) पहले ही बाहर हो गए. हरफूल को क्वार्टरफाइनल में जापान के रेई हिगुची ने 7-6 से पराजित किया. इस भारतीय पहलवान ने अपनी क्वालीफिकेशन मुकाबले में श्रीलंका के दिवोशान चार्ल्स फर्नांडो को 11-0 से हराया था.
(इनपुट एजेंसी से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं