दूसरे एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी शृंखला के फाइनल में गुरुवार को भारत की टीम खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखने में नाकाम रही और उसे पाकिस्तान की टीम से 5-4 की शिकस्त झेलनी पड़ी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दोहा:
दूसरे एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी शृंखला के फाइनल में गुरुवार को भारत की टीम खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखने में नाकाम रही और उसे पाकिस्तान की टीम से 5-4 की शिकस्त झेलनी पड़ी।
कतर की राजधानी दोहा में भारत की युवा टीम ने अपनी चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम के साथ अच्छा मुकाबला किया, लेकिन अंत में पाकिस्तान की टीम ने बाजी मार ली। भारत की टीम ने शृंखला के राउंड राबिन मैच में पाकिस्तान की टीम को हराया था।
गौरतलब है कि पिछले साल भारत ने चीन के ओडरेस में हुए फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में पाकिस्तान को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
मैच का पहला गोल पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद वकास ने सातवें मिनट में किया जिसके कुछ देर बाद ही भारत के एसवी सुनील ने नौवें मिनट में गोल दाग कर स्कोर बराबर किया।
पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद वकास ने सातवें एवं 57 मिनट में दो गोल, मुहम्मद इमरान ने 48वें एवं 64 मिनट में दो गोल और सफकत रसूल ने 42वें मिनट में एक गोल किया।
भारत के एसवी सुनील ने नौवें मिनट, उपकप्तान वीआर रघुनाथ ने 21वें मिनट, गुरविंदर सिंह चांडी ने 55वें मिनट और रुपिंदर पाल सिंह ने 59वें मिनट में गोल दागे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं