भारत के लिए एकमात्र गोल लालसेमसियामी ने पेनल्टी कार्नर पर बनाया (फाइल फोटो)
- फाइनल में दक्षिण कोरिया से ही होगा मुकाबला
- भारत की लालसेमसियामी ने दागा बराबरी का गोल
- द.कोरिया की चिओन ने दिलाई थी टीम को बढ़त
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
डोंगाए सिटी (दक्षिण कोरिया):
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में गत चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज मेजबान दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-1 से मैच ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रहते हुए फाइनल में स्थान बना चुकी है जहां उसका सामना दक्षिण कोरिया से ही होगा. अनुभवी डिफेंडर सुनीता लाकड़ा के नेतृत्व में पिछले लगातार तीन मुकाबलों में जापान को 4-1 से, चीन को 3-1 से और मलेशिया को 3-2 से मात देने के बाद भारत ने इस मैच में भी अपना अपराजेय अभियान जारी रखा. पहला क्वार्टर खाली जाने के बाद मेजबान टीम के लिए चिओन सियोल की ने 20वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया. इसके बाद तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों में कोई भी गोल करने में सफल नहीं रही.
यह भी पढ़ें: नवनीत कौर की हैट्रिक, भारतीय महिला टीम ने जापान को हराया
भारत को इस क्वार्टर में पेनल्टी कार्नर मिला था लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी. चौथे क्वार्टर में भारत के लिए लालसेमसियामी ने पेनल्टी कार्नर का पूरा फायदा उठाते हुए गोल दागा और स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया.
वीडियो: भारत ने मलेशिया को हराकर एशिया कप जीता
मेजबान के पास 54वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करने का मौका था लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने इसका सफलतापूर्वक बचाव कर लिया. आखिरकार यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ समाप्त हुआ. भारतीय ड्रैग फ्लिकर गुरजीत का यह 50वां अंतरराष्ट्रीय मैच था. भारत अब 20 मई को फाइनल में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा.(इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं