विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2015

विश्व तीरंदाजी में चम्पिया ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, रजत चौहान फाइनल में

विश्व तीरंदाजी में चम्पिया ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, रजत चौहान फाइनल में
फोटो : मंगल सिंह चम्पिया (मध्य में), साथ हैं राहुल बैनर्जी और जयंत तालुकदार (सौजन्‍य: worldarchery.org)
कोपेनहेगेन: तीरंदाज मंगल सिंह चम्पिया ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में गुरुवार को भारत के लिए व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया। वहीं रजत चौहान और लक्ष्मीरानी माझी भारत के लिए क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल करने की दौड़ में शामिल हो गए।

पूर्व ओलंपियन 31 वर्षीय चम्पिया ने स्पेन के एंटोनियो फर्नाडिस को 6-2 से हराकर पुरुषों के रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर रियो ओलंपिक के लिए व्यक्तिगत कोटा हासिल किया। भारत ने विश्व चैंपियनशिप में इसके साथ ही महिला वर्ग में भी टीम कोटा हासिल किया था। हालांकि चम्पिया पदक की दौड़ में शामिल नहीं हो पाए। वे वेनेजुएला के इलियास मलावे से 4-6 से हार गए। बीजिंग ओलंपिक 2008 में भाग लेने वाले चम्पिया 2-4 से आगे थे, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और उन्हें अंतिम आठ से बाहर होना पड़ा।

इससे पहले चौहान ने कंपाउंड वर्ग में फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पदक पक्का किया जबकि लक्ष्मीरानी माझी महिलाओं के रिकर्व में कांस्य पदक के लिए प्लेआफ में खेलेंगी। रजत ने सेमीफाइनल में कोलंबिया के कैमिलो कारडोना को 143-138 से हराया। उनका अगला मुकाबला स्थानीय खिलाड़ी स्टीफन हेनसन से होगा। फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। उन्होंने अंतिम सोलह में शूट ऑफ में आस्ट्रेलिया के राबर्ट टिम्स को हराया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने केविन टाटारिन को 146-143 से पराजित किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archer Mangal Singh Champia, Mangal Singh Champia, Champia, Archery, Rio Olympic, Rio Olympic 2016, Rio 2016, तीरंदाज मंगल सिंह, मंगल सिंह चम्पिया, तीरंदाजी, रियो ओलंपिक 2016, रियो 2016, मंगल चम्पिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com