विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2017

एटीपी रैंकिंग : ब्रिटेन के एंडी मरे टॉप पर बरकरार, नडाल दूसरे और फेडरर तीसरे स्‍थान पर

ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने पुरुषों की पेशेवर टेनिस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है.

एटीपी रैंकिंग : ब्रिटेन के एंडी मरे टॉप पर बरकरार, नडाल दूसरे और फेडरर तीसरे स्‍थान पर
ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज एंडी मरे के कुल 7750 अंक हैं (फाइल फोटो)
  • ब्रिटेन के एंडी मरे के इस समय 7750 अंक हैं
  • चोट के कारण इस समय टेनिस से चल रहे बाहर
  • नडाल के पास है शीर्ष स्‍थान पर पहुंचने का मौका
मेड्रिड: ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने पुरुषों की पेशेवर टेनिस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है. सोमवार जारी हुई ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए मरे के कुल 7750 अंक हैं. समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह रैंकिंग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में कोई बदलाव नहीं आया है. स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल 7,465 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, वहीं तीसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 6,545 अंकों के साथ हैं.

यह अलग बात है कि हिप इंजरी के कारण मरे भी टेनिस में सक्रिय नहीं है. इस कारण नडाल के पास शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाने का अवसर है. गौरतलब है कि फेडरर ने इस वर्ष के दो ग्रैंडस्‍लेम ऑस्‍ट्रेलियन ओपन और विंबलडन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है जबकि राफेल नडाल फ्रेंच ओपन में चैंपियन रहे थे.

यह भी पढ़ें : सैम क्वेरी ने किया उलटफेर, मरे को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया

नडाल अगल कोपे रोजर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच जाते हैं, तो वह शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएंगे. इस सूची में स्विट्जरलैंड के ही टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर 5,780 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं, वहीं सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक 5,325 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

वीडियो : ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में फेडरर की खिताबी जीत



क्रोएशिया के मारिन सिलिक 5,155 अंकों के साथ छठे, 4,065 अंकों के साथ ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम सातवें, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव 3,560 अंकों के साथ आठवें, जापान के केई निशिकोरी 3,320 अंकों के साथ नौवें और कनाडा के मिलोस राओनिक 3,220 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andy Murray, Top Ranking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com