विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2013

पुरुष-महिला टेनिस को जीवंत करने के लिए मर्रे की सेरेना को चुनौती

पुरुष-महिला टेनिस को जीवंत करने के लिए मर्रे की सेरेना को चुनौती
अमेरिकी ओपन चैंपियन एंडी मर्रे ने दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को उनके साथ लास वेगास में मैच खेलने की चुनौती दी है जिससे 40 साल पहले के मशहूर ‘‘महिला और पुरुष खिलाड़ियों के बीच जंग’’ की यादें ताजा हो जाएंगी। मर्रे ने ट्विटर पर अपने एक फ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: अमेरिकी ओपन चैंपियन एंडी मर्रे ने दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को उनके साथ लास वेगास में मैच खेलने की चुनौती दी है जिससे 40 साल पहले के मशहूर ‘‘महिला और पुरुष खिलाड़ियों के बीच जंग’’ की यादें ताजा हो जाएंगी। मर्रे ने ट्विटर पर अपने एक फॉलोअर का जवाब देते हुए सेरेना को यह चुनौती दी है।

उनके इस फॉलोअर ने दावा किया था कि अमेरिकी स्टार सेरेना अपने पुरुष प्रतिद्वंद्वियों को हरा सकती है। माना जा रहा है कि दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी मर्रे ने हल्के-फुल्के अंदाज में यह चुनौती दी है, लेकिन इससे 1930 और 1940 के दशक के टेनिस सुपरस्टार बाबी रिग्स और महिला दिग्गज मारग्रेट कोर्ट और बिली जीन किंग के बीच खेले गए मैचों की यादें ताजा हो गई हैं।

ये मैच 1973 में खेले गए थे और रिग्स तब 55 साल के थे। उन्होंने पहले मुकाबले में कोर्ट को आसानी से हरा दिया था। इससे बिली जीन किंग ने रिग्स को ह्यूस्टन में भिड़ने की चुनौती दे डाली और इस बार महिला खिलाड़ी ने जीत दर्ज की थी। इसे नारीवादी आंदोलन को लोकप्रियता दिलाने में महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जाता है।

जिम्मी कोनोर्स ने 1992 में लास वेगास में मार्टिना नवरातिलोवा को हराया था। और अब मर्रे अमेरिका के शहर में इसी तरह का मुकाबला चाहते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एंडी मर्रे, महिला पुरुष टेनिस, सेरेना विलियम्स, Andy Murray, Serena Williams, Male Female Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com