आनंद ने दावा किया कि 34वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है और जो गड़बड़ियां हुई हैं वह कोड़ा सरकार की हड़बड़ी में की गई खरीददारियों के चलते हुई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:
झारखंड ओलिम्पिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि झारखंड में 34वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है और जो भी गड़बड़ियां हुई है वह तत्कालीन मधु कोड़ा सरकार की उनके विरोध के बावजूद हड़बड़ी में की गई खरीददारियों के चलते हुई है। आनंद ने कहा कि उन्होंने झारखंड में राष्ट्रीय खेल करवाने का संकल्प लिया था और उन्हें खुशी है कि वह उसे पूरा करने में सफल रहे हैं। आनंद ने दावा किया, 'मैंने खेलों के आयोजन में एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं किया है। जो भी गड़बड़ियां हुई है उनके बारे में मैं स्वयं तत्कालीन मधु कोड़ा सरकार और उनके मंत्रियों एवं अधिकारियों को लगातार लिखता रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'यदि हमारे विरोध के बावजूद कोई खरीददारी की गयी और उसमें भ्रष्टाचार पाया गया तो उसके लिए मैं कैसे जिम्मेदार हो सकता हूं।' उन्होंने दो टूक कहा कि वह भ्रष्टाचार के सभी मामलों के निष्पक्ष जांच के पक्ष में है जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं