भारत में डिजिटल सर्विसेज का दायरा तेजी से बढ़ रहा है. अब इसका असर सिर्फ शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पारंपरिक कामों तक भी पहुंच चुका है. हाल ही में केरल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें नारियल तोड़ने वाले मजदूर को बिल्कुल Uber की तरह बुक किया जा रहा है.
क्या है पूरा मामला?
इस वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक्स पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि केरल में अब नारियल हार्वेस्टर को भी उसी तरह बुलाया जा सकता है, जैसे लोग कैब बुक करते हैं. बुकिंग के बाद एक प्रशिक्षित व्यक्ति यूनिफॉर्म में, साइकिल से आता है और अपने उपकरणों के साथ काम करने के लिए तैयार रहता है.
देखें Video:
In Kerala, apparently you can now call a coconut harvester the same way you book a cab.
— anand mahindra (@anandmahindra) April 2, 2026
A uniformed professional arrives on a cycle, equipped, trained, and ready to work.
We often speak about India's services economy in terms of IT exports or global capability centres.
But… pic.twitter.com/3MvKRWxdHh
Hello Nariyal दे रहा है यह सुविधा
इस सेवा को हेलो नारियल (Hello Nariyal) नाम का स्टार्टअप चला रहा है. यह स्टार्टअप नारियल के पेड़ों पर चढ़कर सुरक्षित तरीके से नारियल तोड़ने की प्रोफेशनल सर्विस देता है. वीडियो में दिखाया गया कि हार्वेस्टर खास उपकरणों की मदद से तेजी और सुरक्षित तरीके से पेड़ पर चढ़ता है और काम पूरा करता है.
टेक्नोलॉजी से बदल रही पारंपरिक नौकरियां
आनंद महिंद्रा ने इस पर कमेंट करते हुए कहा, कि भारत में सर्विस सेक्टर को अक्सर IT और बड़े शहरों से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन, अब टेक्नोलॉजी गांवों और पारंपरिक कामों को भी बदल रही है. यह उदाहरण दिखाता है कि कैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म छोटे-छोटे कामों को भी आसान और प्रोफेशनल बना रहे हैं.
Similar harvester in my home in Pune from North after sourcing a similar equipment for his productivity, efficiency and safety. pic.twitter.com/qQcumGw9al
— Gautam K (@kalasurgautam) April 2, 2026
दूसरे राज्यों के युवाओं को भी मिल रहा मौका
महिंद्रा ने यह भी बताया कि वीडियो में जो युवक पेड़ पर चढ़ रहा था, वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था. उन्होंने इसे पुराने समय से जोड़ा, जब लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाते थे. अब वही अवसर नई टेक्नोलॉजी के जरिए नए तरह के कामों में मिल रहे हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखकर लोग काफी प्रभावित हुए. कुछ यूजर्स ने बताया, कि पुणे जैसे शहरों में भी इस तरह की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, जहां हार्वेस्टर आधुनिक उपकरणों के साथ काम करते हैं. लोगों का कहना है कि इससे काम की गति, सुरक्षा और कमाई, तीनों में सुधार हो रहा है.
यह भी पढ़ें: दुनिया के कई देशों में बैन, फिर भी भारत में क्यों उड़ान भरती है ईरान की Mahan Air? जानिए पूरा मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं