- विजेंदर सिंह ने हाल में कहा था, वह आमिर खान से मुकाबले को तैयार
- आमिर खान पाकिस्तानी मूल के वर्ल्ड चैम्पियन ब्रिटिश बॉक्सर हैं
- विजेंदर ने भी हाल ही में डब्ल्यूबीओ एशिया-पैसिफिक टाइटल जीता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान ने भारतीय स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह के साथ संभावित भिड़ंत के बारे में पूछे जाने पर NDTV से कहा, "मुझे विजेंदर की चुनौती हास्यास्पद लगती है... मैं उसका करियर बर्बाद कर डालूंगा..."
बोल्टन के 29-वर्षीय बॉक्सर ने विजेंदर को सलाह देते हुए कहा, "मेरे जैसे बड़े नाम लेने से पहले, उसे अपना तजुर्बा बढ़ाने की ज़रूरत है... कुछ बॉक्सर बहुत महत्वाकांक्षी हो जाते हैं..."
हाल ही में कलाई का ऑपरेशन कराने वाले, और दो बार वर्ल्ड चैम्पियन रह चुके आमिर खान ने कहा कि उन्हें विजेंदर से मुकाबला करना अच्छा लगेगा, लेकिन उसे (विजेंदर को) इस बड़े मुकाबले से पहले कम से कम दो साल और तजुर्बा हासिल करने की ज़रूरत है।
लेकिन यह मुकाबला होने से पहले ही इतना बड़ा क्यों हो गया...? आमिर खान के मुताबिक, "इसमें भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता जुड़ी हुई है, और इसी वजह से यह भिड़ंत बड़ी हो गई... यह वैसा ही होगा, जैसा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के समय होता है..."
लेकिन इस सलाह और 'चेतावनी' के बावजूद आमिर खान ने 'भिवानी के बालक' विजेंदर की तारीफों के पुल बांधने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। आमिर खान ने कहा, "जब मैं प्रोफेशनल बना था, मैं बिल्कुल विजेंदर जैसा था... मैंने बहुत मेहनत की है, और उसे भी ऐसा ही करना चाहिए... विजेंदर प्रवीण है, लेकिन अगले 10 मुकाबले उसके तजुर्बे के लिए बेहद अहम होंगे..."
आमिर ने यह इशारा भी किया कि वह विजेंदर के साथ गहरी दोस्ती करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि वह विजेंदर के करियर ग्राफ पर करीब से नज़र रखते हैं। आमिर खान ने कहा, "अगर हमारे बीच मुकाबला होता है, तो वह ब्लॉकबस्टर होगा ही, लेकिन अगर मुकाबला नहीं होता है, तो मैं हमेशा उसी का (विजेंदर का) समर्थन करूंगा, और उसके कॉर्नर में खड़ा मिलूंगा..."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं