विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2011

सचिन को 40 ओवर तक डटे रहना होगा : अकरम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का मानना है कि सचिन तेंदुलकर विश्व कप में भारत की सफलता के सूत्रधार होंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का मानना है कि सचिन तेंदुलकर विश्व कप में भारत की सफलता के सूत्रधार होंगे और इस अनुभवी बल्लेबाज को कम से कम 40 ओवर तक क्रीज पर डटे रहने वाले एंकर की भूमिका निभानी होगी। अकरम ने कहा कि तेंदुलकर अपना छठा और संभवत: अंतिम विश्व कप खेल रहे हैं और भारतीय पारी सचिन के इर्द-गिर्द ही घूमेगी। मोबाईल ईएसपीएन से अकरम ने कहा, सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम की सफलता का मूल मंत्र है। टीम को बड़ा स्कोर बनाने के लिए उस पर निर्भर रहना होगा। तेंदुलकर को लम्बे समय तक खेलना पसंद है और उसे क्रीज पर कम से कम 40 से 45 ओवर तक टिकना होगा। अकरम ने कहा कि सचिन अगर अच्छी पारी खेलता है, तो भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचेगा और सचिन के टिकने का एक फायदा यह होगा कि सहवाग, गंभीर और युवराज को बिना किसी तनाव के अपना नैसर्गिक खेल खेलने को मिलेगा। अकरम के अनुसार युवराज भी खतरनाक हो सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, सचिन तेंदुलकर, वसीम अकरम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com