विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2011

अख्तर ने कहा, पाकिस्तान को जीतना होगा खिताब

शोएब अख्तर का मानना है कि स्पॉट फि क्सिंग सहित तमाम झंझावातों से पार पाने के लिए पाकिस्तान को यह विश्वकप हर हाल में जीतना होगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मीरपुर (ढाका): रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तानी तेज गेजबाज शोएब अख्तर का मानना है कि स्पॉट फि क्सिंग सहित तमाम झंझावातों से पार पाने के लिए पाकिस्तान को यह विश्वकप हर हाल में जीतना होगा। उनके मुताबिक पाकिस्तान के विश्वकप जीतने के बाद ही लोगों के जेहन में क्रिकेट को फिर से स्थापित किया जा सकेगा। अख्तर ने बांग्लादेश के साथ होने वाले अभ्यास मैच से पहले पत्रकारों से कहा, "पाकिस्तान को हर हाल में यह विश्व कप जीतना है। यही हमारे देश में क्रिकेट को फिर से लोगों के जेहन में स्थापित कर सकता है। हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और यही कारण है कि हम इस सपने को दोबारा सच करने को लेकर आश्वस्त हैं।" पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज ने यह भी कि 19 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 के दौरान वह भारत के बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ होने वाली सम्भावित भिड़ंत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विश्व के सबसे तेज गेंदबाज का खिताब हासिल कर चुके अख्तर और क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार तेंदुलकर के बीच होने वाली भिड़ंत हमेशा रोचक और रोमांचक होती है। 2003 विश्व कप के एक मुकाबले में तेंदुलकर ने अख्तर की गेंद पर मिड विकेट पर छक्का लगाकर इस भिड़ंत में बढ़त हासिल की थी। अख्तर को इस बात का मलाल है कि वह 2003 के बाद ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सके। प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण वह 2007 में वेस्टइंडीज में खेला गया विश्व कप भी नहीं खेल सके थे। इस वजह से अख्तर के सामने तेंदुलकर से 'हिसाब' चुकाने का अब तक सही मौका नहीं आया है। उन्होंने कहा, "सभी जानते हैं कि वह महान बल्लेबाज हैं। हर एक गेंदबाज पर उन्होंने छक्का मारा है। यहां तक की ब्रेट ली की पहली गेंद पर भी छक्का लगा है लेकिन मैं इन बातों से नहीं घबराता। ऐसा भी हुआ है कि मैंने कई मौकों पर पहली ही गेंद पर उनका विकेट हासिल किया है।" "तेंदुलकर ही नहीं, हम भारत के खिलाफ होने वाले सम्भावित मुकाबले के दौरान उन सभी खिलाड़ियों का विकेट चटकाने का प्रयास करेंगे, जो अपने बूते मैच जिता सकते हैं। हमारा मुख्य लक्ष्य विपक्षी टीम को जल्द से जल्द दबाव में लाने और उस दबाव का फायदा उठाने का है।" अख्तर ने कहा कि उनकी टीम के लिए यह विश्व कप जीतना बहुत जरूरी है क्योंकि इसके जरिए ही पाकिस्तान में क्रिकेट की लोकप्रियता को दोबारा स्थापित किया जा सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अख्तर, पाकिस्तान, विश्वकप, Akhtar, Pakistan, World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com