रॉजर फ़ेडरर (फाइल फोटो)।
नई दिल्ली:
11 साल पहले स्पेन के एक टेनिस फ़ैन जीसस अपारिसियो एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए और कोमा में चले गए। उस वक्त उनके सबसे पसंदीदा स्टार रॉज फ़ेडरर ने सिर्फ चार ग्रैंड स्लैम जीते थे। फ़ेडरर उस वक्त सिर्फ 23 साल के थे जबकि स्पेन के 18 साल के रफाएल नडाल ने तब तक ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपना सिक्का जमाना शुरू नहीं किया था।
सोचा फेडरर तो अब तक रिटायर हो गए होंगे
अपारिसियो पिछले महीने, 27 अगस्त को कोमा से बाहर आए और उन्होंने अपनी मां से स्पेन के बारे में और अपने टेनिस स्टार रॉजर फ़ेडरर के बारे में पूछा। उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में फ़ेडरर की बात आई. मैंने उनके बारे में जानना चाहा क्योंकि मुझे लगा कि वे रिटायर हो गए होंगे, लेकिन जब मुझे पता चला कि फ़ेडरर 34 साल के हो गए हैं और अब भी दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी के तौर पर कोर्ट पर बरकरार हैं, तो मैं दंग रह गया। और, जब मुझे पता चला कि उनके नाम 17 ग्रैंड स्लैम हो गए हैं तो मैंने खुशी से अपना चेहरा ढंक लिया।'
एक टेनिस वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में सेवील (स्पेन) में रहने वाले जीसस अपारिसियो ने बताया कि उन्होंने स्विस स्टार फ़ेडरर और सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच के बीच यूएस ओपन फाइनल का मुकाबला देखा। अपारिसियो कहते हैं, ' मैं उन्हें शानदार खेलते देखकर वाकई हैरान रह गया। जोकोविच अच्छे खिलाड़ी हैं। मेरी ख्वाहिश है कि रिटायर होने से पहले फ़ेडरर अपना 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लें।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं