उत्तर कोरिया के हाथों मंगलवार को दशरथ स्टेडियम में मिली 0-4 की करारी शिकस्त के साथ एएफसी चैलेंज कप में भारत का सफर समाप्त हुआ।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काठमांडू:
उत्तर कोरिया के हाथों मंगलवार को दशरथ स्टेडियम में मिली 0-4 की करारी शिकस्त के साथ एएफसी चैलेंज कप में भारत का सफर समाप्त हुआ।
अपने ग्रुप में सभी मैच जीत कर उत्तर कोरिया की टीम नौ अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।
कोरियाई टीम को खिताब का प्रबव दावेदार माना जा रहा है। इस टीम में सात ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने 2010 फीफा विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है।
कोरिया के लिए चौथे मिनट में जोन क्वांग इक ने पहला गोल किया। इसके बाद 34वें मिनट में री क्वांग हयोक ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया।
इसके बाद पाक नैम चोल ने 58वें तथा ली चोल मयोंग ने 70वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 4-0 से आगे कर दिया।
भारत को 39वें मिनट में गोल करने का शानदार मौका मिला था लेकिन कप्तान सुनील छेत्री द्वारा बनाए गए मूव पर फ्रांसिस फर्नाडिस गोल नहीं कर सके।
मंगलवार को खेले गए अन्य मुकाबले में फिलीपींस ने ताजिकिस्तान को 2-1 से हराया और ग्रुप-बी में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
भारत रविवार को फिलीपींस से 0-2 से हार गया था। रविवार को उत्तर कोरिया ने ताजिकिस्तान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल की सीट पक्की कर ली थी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम अपने पहले मैच में शुक्रवार को ताजिकिस्तान से 0-2 से हार गई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं