विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2011

बिंद्रा ने फ्रांस में ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीता

अभिनव बिंद्रा ने फ्रांस के फ्लेरी लेस अब्रीयास में पहली निशानेबाजी ग्रां प्री में 10 मीटर एयर रायफल में स्वर्ण पदक जीता।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: बीजिंग ओलिंपिक के चैंपियन स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने फ्रांस के फ्लेरी लेस अब्रीयास में पहली निशानेबाजी ग्रां प्री में 10 मीटर एयर रायफल में स्वर्ण पदक जीता। बिंद्रा ने क्वालीफिकेशन में 596 और फाइनल में 102.9 अंक सहित कुल 698.9 अंक बनाकर सोने का तमगा जीता। स्थानीय निशानेबाज वेलेरियान सुवेप्लेन (698.3) ने रजत और एटिनी गारमंड (695.7) ने कांस्य पदक जीता। भारतीय कोच सन्नी थामस के अनुसार बीजिंग ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिंद्रा ने पहले दो विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की कर ली है। भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ ने हालांकि रांची में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में भाग नहीं लेने के लिए उन्हें अल्टीमेटम जारी किया था। 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिंद्रा, फ्रांस, ग्रां प्री, स्वर्ण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com