पुलवामा आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र लगातार पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए इस बात के संकेत दे रहे हैं कि पड़ोसी को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे. उनके सख्त बयान के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को दावा किया कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के घाटी में गतिविधि चलाने वाले सरगना को मार गिराया गया है.
पुलवामा हमला: पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट में डालने के लिए भारत ने बनाया यह प्लान
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
14 फरवरी :
आतंकी हमले के बाद उस दिन मोदी ने कहा, "पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला निंदनीय है. मैं इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे बहादुर जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी. संपूर्ण राष्ट्र कंधे से कंधा मिलाकर शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है. घायलों की जल्द तंदु़रुस्ती की कामना करता हूं."
Pulwama Attack पर फूटा एक्टर मनोज वाजपेयी का गुस्सा, बोल दी यह बड़ी बात
15 फरवरी :
वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ करते हुए नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के शांति के मार्ग को कोई रोक नहीं सकता. प्रधानमंत्री ने कहा, "भारतीय सैन्य बल को खुली छूट दी गई है और देश को अपने सैनिकों के शौर्य व बहादुरी पर भरोसा है. हमारे सुरक्षाकर्मी भारत की सुरक्षा व समृद्धि के दर्शन के वाहक हैं. पुलवामा के शहीदों ने भारत की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है इसलिए अब हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह भारत की भलाई व समृद्धि के लिए अपना जीवन समर्पित करें."
प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकी संगठनों और उनके प्रायोजकों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी भूल की है. उन्होंने देश को भरोसा दिलाया कि दोषियों को कठोर दंड दिया जाएगा.
पुलवामा हमला: शहीद रमेश के पिता ने नौकरी के लिए गिरवी रखी थी जमीन, बेटे से किया वादा भी रह गया अधूरा
16 फरवरी :
महाराष्ट्र के धुले और यवतमाल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पुलवामा हमले के मुजरिमों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और दुनिया को महसूस होगा कि भारत अब नया भारत है जिसकी नई दूरदर्शिता है और हर आंसू का बदला लिया जाएगा."
17 फरवरी :
बिहार के बरौनी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जो आग आपके दिल में है वही आग मेरे दिल में भी है."
पुलवामा का आतंकी हमला अप्रत्याशित, देश कार्रवाई चाहता है: नीतीश कुमार
18 फरवरी :
भारत दौरे पर आए अर्जेटीना के राष्ट्रपति मॉरिसियो मैक्री के साथ हैदराबाद हाउस में वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला बताता है कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच वार्ता का समय समाप्त हो गया है. उन्होंने विश्व समुदाय से एकजुट होकर आतंकवाद और उसे समर्थन देने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का आह्वान किया.
पीएम मोदी ने कहा, "राष्ट्रपति मैक्री और मैं इस बात से सहमत हैं कि आतंकवाद दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए खतरा है. पुलवामा में बर्बर आतंकी हमला बताता है कि वार्ता का समय समाप्त हो गया है. अब पूरी दुनिया को एकजुट होकर आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ कदम उठाने की जरूरत है."
अमिताभ बच्चन पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को देंगे 5-5 लाख रुपये
19 फरवरी :
पीएम मोदी ने अपने संसदीय चुनाव क्षेत्र वारणसी के एक गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ के शहीद जवान रमेश यादव को श्रद्धांजलि दी. इलाके से आने वाले रमेश यादव पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हो गए थे.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार विकास को बढ़ावा देने के लिए दो मोर्चो पर काम कर रही है. पहला राजमार्ग और रेलवे जैसे बुनियादी ढांचों के निर्माण पर और दूसरा यह सुनिश्चित करने के लिए कि विकास का लाभ जनता तक पहुंचे.
Video: पुलवामा आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने कहा 'मुंहतोड़ जवाब मिलेगा'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं