विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2012

3 भारतीय नाविकों ने कटाया ओलिंपिक टिकट

भारत के तीन नाविकों स्वर्ण सिंह विर्क, मंजीत सिंह और संदीप कुमार ने यहां चल रहे एशियाई ओलिंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता के व्यक्तिगत स्पर्धा में रविवार को जीत हासिल कर लंदन ओलिंपिक का टिकट कटा लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चुंग जू: भारत के तीन नाविकों स्वर्ण सिंह विर्क, मंजीत सिंह और संदीप कुमार ने यहां चल रहे एशियाई ओलिंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता के व्यक्तिगत स्पर्धा में रविवार को जीत हासिल कर लंदन ओलिंपिक का टिकट कटा लिया है।

नौकायन स्पर्धा के लिए एफआईएसए ओलिंपिक कॉन्टीनेंटल क्वालीफिकेशन के फाइनल में विर्क ने पुरुषों के 'सिंगल स्क्ल्स' स्पर्धा में जबकि मंजीत सिंह और संदीप कुमार ने पुरुषों के लाइटवेट युगल स्पर्धा में कड़ी चुनौती के बीच क्वालीफाई किया।

यह लागातार चौथी बार है जब भारतीय नाविकों ने ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। मंजीत सिंह ने 2008 में आयोजित बीजिंग ओलिंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय नावि, ओलिंपिक टिकट, London Olympic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com