नई दिल्ली:
भारत के लिएंडर पेस और स्विटज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने विम्बलडन के मिक्सड डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल में ऑस्ट्रिया के अलेक्ज़ेंडर पेया और हंगरी की टिमिया बाबोस की जोड़ी को 6-1, 6-1 से हराया।
42 साल के लिएंडर पेस ने बताया की बढ़ती उम्र का असर न तो उनके खेल पर पड़ा है न ही ज़ज्बे पर.. अपने करियर में उन्होंने पहली बार मार्टिना हिंगिस के साथ जोड़ी बनाई और दो ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिए हैं। साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता और अब विम्बलडन पर कब्ज़ा किया। यह उनका करियर का चौथा विम्बलडन मिक्स्ड डबल्स का ख़िताब है और अगर सभी खिताबों को मिलाएं तो लिएंडर पेस के नाम अब 16 ग्रैंड स्लैम खिताब हो गए हैं।
पेस के नाम 8 पुरुष मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम के ख़िताब हैं, जिनमें 3 यूएस ओपन, 3 फ्रेंच ओपन, 1 विम्बलडन, 1 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब शामिल है। उनके नाम 8 मिक्स्ड डबल्स के ग्रैंड स्लैम टाइटल भी हो गए हैं, जिनमें 4 विम्बलडन, 2 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 1 यूएस ओपन खिताब शामिल है।
इसमें दो राय नहीं कि लिएंडर पेस भारत के सबसे कामयाब टेनिस खिलाड़ी हैं। अभी तक उन्होंने 100 पुरुष खिलाड़ियों के साथ डबल्स के लिए जोड़ियां बनाई हैं, लेकिन अपने ही देश के लिए महेश भूपति के साथ उनकी जोड़ी सबसे कामयाब रही।
कुछ इसी तरह ही मार्टिना हिंगिस पेस की 24वीं जोड़ीदार है, जिसके साथ पेस मिक्स्ड डबल्स मुकाबला खेल रहे हैं। 1996 में अटलांटा ओलिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने को पेस भले ही अपना सबसे कामयाब लम्हा मानते हों, लेकिन एक पूरी जेनेरेशन को लिएंडर पेस के अपने खेल और कभी न हार मानने के जज्बे ने अपना कायल बनाया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं