तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी.
चेन्नई:
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चेन्नई व इसके पड़ोसी व तटवर्ती जिलों में बाढ़ व भारी बारिश से उपजे हालात से निपटने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की केंद्रीय मदद की मांग की. मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से हालात पर चर्चा की. मोदी ने केंद्र सरकार से उन्हें राहत व पुनर्वास कार्य के लिए सभी तरह की मदद देने का वादा किया.
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने बारिश प्रभावित तमिलनाडु को दिया हरसंभव मदद का भरोसा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जलनिकासी नेटवर्क के निर्माण की योजना की तैयारियों की जानकारी दी गई, जिससे चेन्नई व कंचीपुरम व तिरुवल्लूर जिले के पड़ोसी इलाकों व कुड्डालोर, नागापट्टीनम व तिरुवरुर के तटवर्ती इलाकों को बाढ़ से बचाया जा सकेगा. इससे पहले दिल्ली से तमिल दैनिक 'दिना थांती' के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेने पहुंचे मोदी ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम व अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की.
VIDEO : पीएम मोदी ने की एम. करुणानिधि से मुलाकात

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, 'मोदी ने चेन्नई व दूसरे हिस्सों में भारी बारिश व बाढ़ से पैदा हुए हालात पर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से चर्चा की. उन्होंने उन्हें केंद्र से सभी तरह की मदद का भरोसा दिया.' राज्य में पिछले सप्ताह भारी बारिश से 14 लोगों की मौत हो गई थी.On landing in Chennai, PM @narendramodi discussed the situation arising due to heavy rains and floods in Chennai and other parts of Tamil Nadu with the CM & Dy CM of the state. He assured them of all assistance from the Centre.
— PMO India (@PMOIndia) November 6, 2017
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं