विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

छात्रा के साथ रेप की कोशिश करने के आरोप पर स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार

कुमार के खिलाफ बाल यौन अपराध रोकथाम अधिनयम के तहत मामला दर्ज किया गया.

छात्रा के साथ रेप की कोशिश करने के आरोप पर स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • स्कूल प्रिंसिपल को यौन हमला करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है.
  • यह कथित वारदात 20 अगस्त को हुई.
  • सतीश कुमार (55) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया .
कन्नूर: केरल के कन्नूर में सरकारी सहायता प्राप्त एक माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को अपने ट्यूशन केंद्र पर 15 साल की एक छात्रा पर कथित रुप से यौन हमला करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है. यह कथित वारदात 20 अगस्त को हुई.

 यह भी पढे़ं : पत्नी से जबरन यौन संबंध बनाने को नहीं मान सकते रेप : दिल्ली HC से केंद्र

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राचार्य के पीवी सतीश कुमार (55) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया . कुमार के खिलाफ बाल यौन अपराध रोकथाम अधिनयम के तहत मामला दर्ज किया गया.


 पुलिस के अनुसार कुमार को न्यायिक हिरासत के तहत कन्नूर की केंद्रीय जेल भेज दिया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sexual Assault
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com