विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2019

'न गुस्सा है, न डर': BJP के खिलाफ लिखने पर घुटनों के बल माफी मांगने वाले प्रोफेसर ने कहा

प्रोफेसर संदीप वथार ने बताया, 'मैंने शिकायत दर्ज करा दी है. कॉलेज की छुट्टी होने पर मैं घर पर ही हूं. यहां थोड़ा सुरक्षित महसूस कर रहा हूं.'

Also Read in
'न गुस्सा है, न डर': BJP के खिलाफ लिखने पर घुटनों के बल माफी मांगने वाले प्रोफेसर ने कहा
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
बेंगलुरु:

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान कर्नाटक के एक प्रोफेसर ने भाजपा की आलोचना करते हुए फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी, इसके बाद दक्षिणपंथी समूह के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनसे घुटनों के बल बिठाकर माफी मंगवाई. प्रोफेसर ने अब शिकायत दर्ज करवाई है. प्रोफेसर संदीप वथार ने बताया, 'मैंने शिकायत दर्ज करा दी है. कॉलेज की छुट्टी होने पर मैं घर पर ही हूं. यहां थोड़ा सुरक्षित महसूस कर रहा हूं.' हालांकि, उन्होंने यह भी कबूल किया कि उनकी पोस्ट को 'अपमानजनक' माना जा सकता है, मेरे सोशल मीडिया पेज पर यह एकमात्र ऐसा पोस्ट था. उन्होंने कहा, 'लोग मेरे पूरे फेसबुक इतिहास को खंगालकर देख सकते हैं कि क्या मैं वाकई राष्ट्र विरोधी हूं.'

जिस कॉलेज में प्रोफेसर कार्यरत हैं, वह कर्नाटक के गृहमंत्री एमबी पाटिल का है. पाटिल ने कहा, 'इस तरह की मोरल पोलिसिंग को रोका जाना चाहिए. पुलिस है, कानून है. अगर कोई कुछ पोस्ट करता है और वह भारत या हमारी सेना के खिलाफ है तो हम एसपी को इसकी जांच और केस बनाने के लिए कह सकते हैं.'

VIDEO: प्रोफेसर ने मोदी सरकार के खिलाफ FB पर लिखा तो घुटनों के बल बैठाकर मंगवाई माफी, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें प्रोफेसर घुटनों के बल बैठकर हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं. वीडियो में पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई दखल नहीं दी. प्रोफेसर ने दावा किया कि इस घटना से उन्हें कोई गुस्सा नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैं न डरा हूं और न गुस्सा हूं. मैंने उसी वक्त माफी मांग ली थी, उस वक्त और कोई रास्ता नहीं था. मैं नहीं चाहता था कि कॉलेज पर पत्थरबाजी हो.'

गुजरात: ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर के मुंह पर कालिख पोत जुलूस निकाला, FIR दर्ज

भाजपा ने इस घटना पर आरोपियों का बचाव किया है. भाजपा नेता विवेक रेड्डी ने कहा, 'प्रोफेसर को संकट के समय हमारी सेना और भारत के लोगों की गहरी भावनाओं का ध्यान रखना होगा. आप पाकिस्तान की तारीफ करते हुए ऐसा कोई भी बयान नहीं दे सकते, जिससे भारत की नकारात्मक छवि बने.' कॉलेज कर्नाटक के गृहमंत्री एमबी पाटिल का है, लेकिन उनकी ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है.

PM मोदी और बीजेपी को बनाया निशाना तो पत्रकार को मिली 12 महीने की हिरासत की सजा

बता दें, दक्षिणपंथी ग्रुप के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर को घेर लिया और उनसे घुटनों के बल बैठकर माफी मंगवाई गई. कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर के निलंबन की मांग भी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिंसिपल ने उन्हें आश्वस्त किया है कि मंगलवार को कॉलेज खुलने के बाद प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

वर्जिनिटी की तुलना 'सीलबंद बोतल' से करने वाले प्रोफेसर ने छात्रा से कहा था: बढ़िया है तुम्‍हारा फिगर, पुरुष करेंगे पसंद

VIDEO- प्रोफेसर ने जबर्दस्ती का मामला दर्ज कराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Professor, India-Pakistan Tensions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com