विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

ओडिशा : अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने की 3 साल की बच्ची से छेड़छाड़, गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम अस्पताल के परिसर में घटी थी.

ओडिशा : अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने की 3 साल की बच्ची से छेड़छाड़, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
संबलपुर: ओडिशा के संबलपुर जिला मुख्यालय के अस्पताल के एक सुरक्षा गार्ड को तीन साल की एक बच्ची से कथित छेड़छाड़ करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम अस्पताल के परिसर में घटी थी.

उन्होंने बताया कि बच्ची अपनी मां और छोटी बहन के साथ अस्पताल में मौजूद थी जिनका मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर (एमसीएच) में इलाज चल रहा है. कल शाम डॉक्टर के वार्ड में आने पर वह सुरक्षा गार्ड के साथ बाहर चली गई, जहां गार्ड ने उसके साथ कथित छेड़छाड़ की.

यह भी पढ़ें - बेंगलुरु में पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच मनेगा नये साल का जश्न

लड़की ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. प्राप्त शिकायत के आधार पर सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया.

संबलपुर जिला कलेक्टर समर्थ वर्मा ने कहा कि पुलिस पहले ही आरोपी को पकड़ चुकी है. उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है कि निजी सुरक्षा एजेंसी अस्पताल में तैनात किए गए सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति से पहले उनकी पृष्ठभूमि और दस्तावेजों की जांच करती है या नहीं. (इनपुट भाषा से)

VIDEO: मिर्जापुर में फ्रेंच पर्यटकों से छेड़छाड़ और मारपीट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com