- रूपा से स्पष्ट करने को कहा गया था कि उन्होंने मीडिया को जानकारी क्यों दी
- डी रूपा ने कहा था कि उन्होंने किसी भी आचरण नियम का उल्लंघन नहीं किया
- सरकार ने रूपा के साथ ही चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का भी तबादला किया है
बेंगलुरु:
बेंगलुरु की जेल में बंद शशिकला को मिल रही सहूलियतों पर NDTV को सूत्रों के हवाले से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है. जानकारी के अनुसार उनके लिए 150 फीट जेल का बरामदा खाली रखा गया है. साथ ही 5 सेल उनके लिये खाली रखे गये हैं. सिर्फ शशिकला ही इस जेल ब्लॉक में रहती है. शशिकला को सेल में एलईडी टीवी भी मिला हुआ था. वह अपना खाना अलग से खुद बनाती थी. इसके अलावा खाली पड़े जेल ऑफिसर चैंबर में वो लोगों से मिलती थीं.
गौरतलब है कि शशिकला को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने की बात का खुलासा करने वाली रिपोर्ट जिस वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी ने दी थी उनका सोमवार को तबादला कर दिया गया. सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के केंद्रीय कारागार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और भारी अनियमितताओं का पदार्फाश करने वाली भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी डी रूपा का सोमवार को तबादला कर दिया. राज्य के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डी रूपा आईपीएस (कर्नाटक 2000 बैच), पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को तत्काल प्रभाव से ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा के आयुक्त आईपीएस एएसएन मूर्ति के स्थान पर अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में स्थानांतरित किया जाता है. सरकार ने रूपा के साथ ही चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का भी तबादला किया है.
इससे पहले शशिकला के साथ जेल में कथित तौर पर 'विशेष सलूक' किए जाने पर विवादास्पद रिपोर्ट देने वाली वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डी रूपा को राज्य सरकार ने नोटिस जारी किया था. साथ ही सरकार ने उनसे यह स्पष्ट करने को कहा था कि उन्होंने मीडिया को इसकी जानकारी क्यों दी. वहीं, अधिकारी डी रूपा अपनी बातों पर कायम रहीं और उन्होंने कहा था कि उन्होंने किसी भी आचरण नियम का उल्लंघन नहीं किया. डीआईजी (कारागार) डी रूपा की रिपोर्ट को लेकर बड़ा विवाद होने से शर्मसार सरकार ने उनसे अपने आचरण के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा था. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था, 'यह एकदम नियमों के खिलाफ है'. सिद्धारमैया ने उप महानिरीक्षक (कारागार) डी रूपा के अपनी रिपोर्ट पर सार्वजनिक टिप्पणी करने को लेकर खुलेआम नाराजगी जताई. रूपा की रिपोर्ट ने उनके वरिष्ठ और अन्य कारागार अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोपों के घेरे में ला दिया था.
शशिकला के लिए खाली रखे गए हैं जेल ब्लॉक के 5 सेल

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sasikala VIP Treatment, Sasikala Prison, Sasikala Jail, Karnataka Police Officer D Roopa