विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2018

टीडीपी के अलग होने के बाद बीजेपी के पास आंध्र प्रदेश में प्रसार का अच्छा मौका : जीवीएल नरसिम्हा राव

भाजपा ने कहा कि तेदेपा का गठबंधन से अलग होना आंध्र प्रदेश में भाजपा के प्रसार के लिहजा से बढ़िया मौका है.

टीडीपी के अलग होने के बाद बीजेपी के पास आंध्र प्रदेश में प्रसार का अच्छा मौका : जीवीएल नरसिम्हा राव
फाइल फोटो
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से आंध्र प्रदेश की तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) का अलग होना केंद्र के खिलाफ चलाए गए दुष्प्रचार के बाद 'जरूरी' था. भाजपा ने कहा कि तेदेपा का गठबंधन से अलग होना आंध्र प्रदेश में भाजपा के प्रसार के लिहजा से बढ़िया मौका है. भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने ट्वीट कर कहा, "तेदेपा का केंद्र के खिलाफ दुष्प्रचार के बाद उनका गठबंधन से अलग होना जरूरी बन पड़ा था."

TDP का अविश्वास प्रस्ताव : कांग्रेस-सीपीआईएम करेगी समर्थन तो ममता ने किया स्वागत, BJP ने कहा- देखेंगे

राव ने कहा, "आंध्र प्रदेश के लोगों को अब पता चल गया होगा कि तेदेपा अपनी अयोग्यता और निष्क्रिय शासन को छिपाने के लिए झूठ का सहारा ले रही है. गठबंधन से तेदेपा का अलग होना आंध्र प्रदेश में भाजपा के विकास के लिहाज से सही अवसर है." भाजपा नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब तेदेपा ने केंद्र सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा नहीं देने का आरोप लगाते हुए गठबंधन से अलग होने का ऐलान किया.

 
वीडियो : NDA से अलग हुई टीडीपी

गौरतलब है कि अमरावती में हुई टीडीपी की पोलित ब्यूरो की बैठक में एनडीए से अलग होने के साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का भी फैसला किया गया है. इससे पहले आंध्र प्रदेश में ही मुख्य विपक्षी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है. दोनों ही दल राज्य में केंद्र से विशेष दर्जे की मांग के मुद्दे भुनाना चाहते हैं. इससे पहले टीडीपी ने जो कि राज्य की सत्ता में काबिज है, वाईएसआर कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन का भी ऐलान कर दिया था.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com