भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
- शाह मंगलवार से तमिलनाडु के दौरे पर जाने वाले थे.
- हालांकि अभी तक ये साफ नही हुआ है कि इसके पीछे वजह क्या थी.
- शाह 22 से 24 अगस्त के लिए तमिलनाडु के दौरे पर जाने वाले थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का तमिलनाडु दौरा फिलहाल किन्ही कारणों से टल गया है. हालांकि अभी तक ये साफ नहींं हुआ है कि इसके पीछे वजह क्या है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह को अपना तमिलनाडु दौरा टालना पड़ा है. शाह मंगलवार से तमिलनाडु के दौरे पर जाने वाले थे. भाजपा (बीजेपी) के एक नेता ने कहा कि शाह का दौरा 'कुछ कारणों से स्थगित' हो गया है और इसकी नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी. तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के दोनों गुटों में सोमवार दोपहर को विलय हो गया.
यह भी पढे़ं : अमित शाह के बयान से मुश्किल में पड़ गए सीएम शिवराज सिंह चौहान, 'बुजुर्ग नेताओं' ने मांगा जवाब
इनमें से एक मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाला और दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व वाला गुट था.
VIDEO : लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी का मिशन 350+ भाजपा के सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल भी शाह के दौरे के स्थगित होने का कारण है. शाह 22 से 24 अगस्त के लिए तमिलनाडु के दौरे पर जाने वाले थे. (इनपुट : आईएएनएस से)