विज्ञापन
This Article is From May 22, 2017

BJP सांसद परेश रावल का लेखिका अरुंधति राय पर विवादित ट्वीट, इशारों में सागरिका घोष पर भी निशाना

परेश रावल ने ट्वीट किया, 'पत्थरबाजों की जगह अरुंधति राय को सेना की जीप के सामने बांधा जाना चाहिए.' ध्यान रहे कि पिछले महीने भारतीय फौज की जीप के सामने बंधे हुए एक युवक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया था. इस वीडियो को सेंट्रल कश्मीर के बडगाम जिले के एक गांव का बताया गया था. उस वीडियो पर अरुधति राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी.

BJP सांसद परेश रावल का लेखिका अरुंधति राय पर विवादित ट्वीट, इशारों में सागरिका घोष पर भी निशाना
अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल ने लेखिका अरुंधति राय पर विवादित ट्वीट किया है.
  • परेश रावल ने ट्वीट कर लेखिका अरुंधति राय पर विवादित टिप्पणी की है
  • परेश ने कहा, पत्थरबाजों की जगह अरुंधति राय को जीप में बांधना चाहिए
  • परेश रावल ने पत्रकार सागरिका घोष पर भी इशारों में की तल्ख टिप्पणी
नई दिल्ली: अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल ने लेखिका और एक्टिविस्ट अरुंधति राय पर विवादित टिप्पणी की है. परेश रावल ने ट्वीट किया, 'पत्थरबाजों की जगह अरुंधति राय को सेना की जीप के सामने बांधा जाना चाहिए.' ध्यान रहे कि पिछले महीने भारतीय फौज की जीप के सामने बंधे हुए एक युवक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया था. इस वीडियो को सेंट्रल कश्मीर के बडगाम जिले के एक गांव का बताया गया था. उस  वीडियो पर अरुधति राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. अरुंधति राय की प्रतिक्रिया पर परेश रावल ने अब जाकर ट्वीट किया है, जिसपर विवाद शुरू हो सकता है. परेश के इस ट्वीट को आयुष (@ayush_dzire) ने रिट्वीट करते हुए पत्रकार सागरिका घोष को निशाना बनाया है. आयुष ने ट्वीट किया है, 'सर मैं आपसे मैं पूरी तरह से सहमत हूं. लेकिन अगर अरुंधति राय इसके लिए अवेलेबल नहीं हैं, तो सागरिका घोष हमेशा उपलब्ध हैं.' इसके बाद परेश रावल ने यूजर के कमेंट को रिट्वीट करते हुए लिखा है, 'हमारे पास और भी बहुत सारे विकल्प हैं.'मालूम हो कि लेखिका अरुंधति राय बुकर पुरस्कार विजेता हैं. उनपर भारतीय सेना के खिलाफ बयान देने के आरोप लगते रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि 1947 से भारतीय सेना का देश की जनता के खिलाफ ही इस्तेमाल हो रहा है. अरुंधति राय माओवादियों का भी समर्थन करती रही हैं. वहीं परेश रावल ने 2014 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ज्वाइन किया था और पूर्वी अहमदाबाद सीट से जीतकर संसद पहुंचे हैं.

सागरिका घोष ने विवादित ट्वीट कर किया डिलीट
sagarika ghose
झारखंड में 7 लोगों की मौत पर सागरिका घोष का विवादित ट्वीट

पिछले दिनों पत्रकार सागरिका घोष ने झारखंड के जमशेदपुर में बच्ची चोरी के अफवाह में 7 लोगों की हत्या पर विवादित ट्वीट किया था. सागरिका घोष ने ट्वीट किया था, 'भीड़ पूरे भारत में मुसलमानों का पीछा कर रही है और उन्हें मार रही है, और इन हत्यारों के लिए कोई न्याय नहीं है, भारत सरकार जागो. मामले को तूल पकड़ता देख उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था और माफी भी मांगी थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paresh Rawal, Controversial Tweet, Arundhati Roy, Sagarika Ghose, Stone Pelter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com