विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2022

5 प्वाइंट न्यूज : चुनाव आयोग ने शिवसेना के ठाकरे और शिंदे गुट को दिया नया नाम, चुनाव चिन्ह भी मिला, पढ़ें 5 रोचक बातें

चुनाव आयोग ने शिवसेना उद्धव गुट को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है. वहीं, दोनों गुटों को नया नाम दे दिया है. शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े को अब शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नाम से जाना जाएगा और इसका नया पार्टी चिन्ह मशाल होगा. भारत निर्वाचन आयोग ने आज यह घोषणा की. चुनाव आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को बाला साहेब की शिवसेना कहा जाएगा.

5 प्वाइंट न्यूज : चुनाव आयोग ने शिवसेना के ठाकरे और शिंदे गुट को दिया नया नाम, चुनाव चिन्ह भी मिला, पढ़ें 5 रोचक बातें

  1. शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े को अब शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नाम से जाना जाएगा और इसका नया पार्टी चिन्ह मशाल होगा.
  2. चुनाव आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को बाला साहेब की शिवसेना कहा जाएगा.
  3. इससे पहले आज, उद्धव ठाकरे ने प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच टकराव के बीच शिवसेना के प्रतीक और नाम पर चुनाव आयोग की रोक को चुनौती दी थी.
  4. चुनाव आयोग ने ठाकरे और प्रतिद्वंद्वी एकनाथ शिंदे गुट को मुंबई के अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नए नाम और प्रतीकों को चुनने के लिए कहा था.
  5. शिवसेना के चिन्ह को लेकर टीम उद्धव और टीम शिंदे के बीच बीते कई महीनों से आपसी खींचतान चल रही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election Commission, Shiv Sena, Shinde Group, Thackeray, Name And Election Symbol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com