भारत की शीर्ष पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) को अगले साल ओलिंपिक के आयोजन की उम्मीद है जिसके लिये वह अपने खेल के स्तर को बरकरार रखे हुए है, हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में खेलों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. आईएसएसएफ विश्व कप, राष्ट्रमंडल खेलों और युवा ओलंपिक की पदकधारी मनु ने कहा, ‘‘हां, भारतीय निशानेबाज ओलिंपिक खेलों के लिए अच्छी फॉर्म में थे लेकिन स्वास्थ्य इससे ज्यादा चिंता की बात है.'
Happy Laughter day .
— Manu Bhaker (@realmanubhaker) May 3, 2020
Always laugh when you can, it is a cheap
Medicine....
Do take care , stay home and Stay Healthy pic.twitter.com/nEVugs9Dsz
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस 18 साल की निशानेबाज ने कहा, ‘‘मुझे पूरी उम्मीद है कि ओलिंपिक अगले साल आयोजित होंगे और पूरा भरोसा है कि मैं तब तक अपनी फार्म को बनाए रखूंगी और उस समय अपनी शीर्ष फार्म में रहूंगी. यह दुनिया के लिए मुश्किल समय है, लेकिन मैं नकारात्मक नहीं सोच रही हूं और मैं मानसिक रूप से तैयार हूं.'
मनु ने कहा, ‘‘मैंने हाल में ट्रेनिंग के लिये अपने घर में मशीन (इलेक्ट्रॉनिक टारगेट सिस्टम) लगवायी है और यह मेरी ट्रेनिंग के लिए निश्चित रूप से काफी फायदेमंद होगी.'
VIDEO: कुछ दिन पहले लिएंडर पेस ने मेंटल हेल्थ के बारे में बात कही थी.
उन्होंने कहा, ‘पुरानी मशीन से मुझे काफी समस्या हो रही थी क्योंकि यह ‘मैनुअल' थी. इसका धागा निकल आता था और फिर यह बार बार टूट जाता था, लेकिन इस नयी मशीन में यह बहुत अलग है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं