विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: बीजेपी की रणनीति तैयार, जरूरत पर बदलेगा टिकट बंटवारे का फॉर्मूला

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति बनाई गई है. पार्टी अपने करीब 31 महीने के विकास कार्यों, रिफाइनरी, मेट्रो विस्तार और रोजगार उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी.

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: बीजेपी की रणनीति तैयार, जरूरत पर बदलेगा टिकट बंटवारे का फॉर्मूला
राजस्थान निकाय चुनाव के लिए बीजेपी की जयपुर में बैठक हुई.
X- @BJP4Rajasthan

राजस्थान में 309 निकायों के चुनावी रण की आहट के साथ ही बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. निकाय चुनाव को लेकर पार्टी ने संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. गुरुवार को जयपुर में बीजेपी कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मंत्री जोगाराम पटेल समेत अन्य नेता शामिल हुए. बैठक में बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी रहे और कुछ वर्तमान समेत पूर्व विधायकों को बुलाया गया. जयपुर समेत बड़े नगर निगमों को बीजेपी ने अपने लिए बेहद अहम माना है. वहीं पार्टी का मानना है कि जिस वार्ड का प्रत्याशी होगा. वह उसी का निवासी हो, लेकिन कहीं जरूरत पड़ी तो इस फार्मूले को बदला भी जा सकता है.

चुनावी रणनीति के लिए खास तैयारी

भाजपा की चुनावी रणनीति में पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी और अनुभवी कार्यकर्ताओं को शामिल किया जा रहा है. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुताबिक, इन नेताओं के पास ग्राउंड लेवल का अनुभव है. कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव है और चुनाव लड़ने की बारीकियों की समझ है. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में चाहे नगर निकाय के चुनाव या उसके बाद के पंचायत चुनाव हो उन सब चुनाव में उनकी भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण है. उनके पास बहुत बड़ा ग्राउंड लेवल की जानकारी है. कार्यकर्ताओं से पहचाने और चुनाव लड़ने के जीतने के वाजिब तरीके हैं. उन सबको उनकी जानकारी ऐसी स्थिति में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ने बातचीत हुई है और उनके अनुभव भी साझा हुए हैं. 

इस बार गुजरात की तरह महाराष्ट्र की तरह UP की तरह उत्तराखंड की इस तरह से भाजपा शत प्रतिशत निकाओं में चुनाव जीतने की रणनीति और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्य विकास के कार्य जनता से जुड़े हमारी सरकार के 30 -31 महीने के कार्य को लेकर जाएंगे.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: X- @BJP4Rajasthan

घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने साफ किया कि वार्ड का भाजपा सदस्य वार्ड में ही चुनाव लड़ेगा. वार्ड के बाहर नहीं जाकर लड़ने का सामान्यत इस नीति का भाजपा अनुशरण करेगी, लेकिन कहीं पार्टी को लगता है कि हमारा कोई कार्यकर्ता दूसरे स्थान पर अधिक उपयोगी है तो उसके लिए कोई मनाही नहीं है, लेकिन सामान्यत कोशिश यह होगी कि हमारा एक क्षेत्र में रहने वाला प्रत्याशी लड़े तो इस क्षेत्र का हो तो जनता की भावनाओं के अनुसार हो.  यह सारे विषय चुनावी रणनीति के भाग हैं और समय और प्रत्येक के अनुकूल उनकी पालन की जाएगी. 

बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि राज्यसभा सासद घनश्याम तिवाड़ी की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति बनाई गई है. समिति अलग-अलग निकायों से सुझाव लेकर स्थानीय जरूरतों के हिसाब से घोषणा पत्र तैयार करेगी. वही बगड़ी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के दृष्टि से यह भाजपा की संगठनात्मक बैठक थी.

बीजेपी की चुनावी रणनीति का सबसे बड़ा आधार विकास को बनाया जा रहा है. सरकार के करीब 30 से 31 महीने के कार्यकाल, पेयजल परियोजनाएं, राइजिंग राजस्थान, रोजगार, रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण, किसान सम्मान निधि और एससी-एसटी वर्ग से जुड़े विकास कार्यों को पार्टी जनता के बीच लेकर जाएगी.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान में महिला नेतृत्व की नई पारी, क्या 2028 की तैयारी?

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज, कैंसर के इलाज के लिए मिलेगा विशेष पैकेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Politics, Civic Body Elections, Rajasthan Civic Body Elections, Rajasthan Civic Body Elections 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com