दिल्ली में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा के अंतिम संस्कार में अलवर पहुंचे उनकी बहन के ससुर राजेश शर्मा ने बताया कि अमन के पिता हर महीने वृंदावन जाते हैं. 30 अप्रैल को भी वृंदावन गए थे. 1 अप्रैल को रात 8 बजे अमन ने फोन करके अपने पिता से कहा कि मेरे पास कोई चारा नहीं बचा अब. पापा यह मेरा आखिरी कॉल है. मुझे माफ कर देना. उन्होंने बताया कि यह सुसाइड नहीं है.
अमन की हुई थी लव मैरिज
राजेश शर्मा ने बताया कि अमन ने लव मैरिज की थी. ट्रेनिंग के दौरान दोनो की जान पहचान हुई थी. इंटरकास्ट होने की वजह से घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे. बच्चों की खुशियों के लिए बाद में घर वाले भी मान गए, और शादी कर दी. पुलिस को गहनता से इसकी जांच करनी चाहिए, और दोषी को सजा देनी चाहिए.

अमन की बहन के ससुर राजेश शर्मा.
अंतिम संस्कार में भी नहीं शामिल हुई पत्नी
राजेश शर्मा ने बताया कि अंतिम संस्कार में भी पत्नी शामिल नहीं हुई. उसकी बहन भी आईएएस अधिकारी है. वही लेने आई थी, और उसके साथ बच्चों को लेकर दिल्ली चली गई. जान देना आसान नहीं होता, जिसे पता है कि उसके भाई और घर की जिम्मेदारी है.
"अमन के पिता के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ"
राजेश शर्मा ने बताया कि अमन के फादर के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ, शायद उसे वह नहीं झेल पाया. हालांकि, उसके साथ भी दुर्व्यवहार हो ही रहा था. बंद कमरे में पति-पत्नी लड़ रहे थे, इसके बाद बाथरूम में स्टूल ले जाकर सुसाइड कर लिया.
शनिवार को दिल्ली में जज अमन कुमार शर्मा ने सुसाइड कर लिया था. अमन मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे, जो दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) में सचिव के पद पर कार्यरत थे. दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित आवास पर पत्नी के साथ रहते थे.
यह भी पढ़ें: झारखंड में बीजेपी नेता को किसने मारा? सगी बहनों की सौतिया डाह, दोनों ने मिलकर किया कांड या सियारी साजिश?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं