राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक कांग्रेस विधायक पर 60 लाख रुपये के रिश्वत मांगने का आरोप लगा है. कांग्रेस विधायक पर पार्टी की पूर्व पार्षद ने पालिकाध्यक्ष बनाने की एवज में 60 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है. एफआईआर में विधायक के पीएसओ का भी नाम शामिल है. हालांकि, जब कांग्रेस विधायक से उनके ऊपर लगे आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे तौर पर इसे झूठा करार दिया है. फिलहाल कांग्रेस विधायक के खिलाफ रिश्वत मांगने को लेकर दर्ज मामले की सीआईडी सीबी जांच करेगी.
पालिकाध्यक्ष बनाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप
दरअसल, पूर्व पार्षद शारदा पूनिया ने कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. शारदा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल ने पालिकाध्यक्ष बनाने की एवज में 60 लाख रुपये लिए थे. इसके बाद जब विधायक से रुपये वापस मांगे गए तो कांग्रेस विधायक ने जान से मारने की धमकी दी.
जह विधायक से रुपये वापस मांगे तो दी धमकी
दावा किया गया कि मीटिंग समाप्त होने के बाद जब शारदा पूनिया के बेटे सूर्य प्रकाश ने जून 2025 में दिए गए 60 लाख रुपये वापस मांगे तो विधायक ने धमकी भरे लहजे में कहा कि मैं अमानत स्वरूप लिए गए 60 लाख रुपये नहीं दूंगा, जो करना हो कर लो. पुलिस को दी शिकायत में शारदा ने बताया कि इस पर उन्होंने खुद कहा कि आप हमारी बात सुनो और हमसे लिए गए रुपये हमें दे दो.

जिस पर विधायक विनोद गोठवाल व उनके पीए मोहित बिश्रोई ने उनका हाथ पकड लिया और गालियाँ दी. साथ ही सूर्यप्रकाश को धमकी देते हुए कहा कि मैंने तुम्हारे ऊपर पहले हमला करवाया था तब तो तुम बच कर चला गया और हमारे हाथ नहीं आया. अब तुम मेरी कही हुई बात याद रखना और जहां तू होगा या कही भी अकेला मिला वही पर तुम्हें मरवा दूंगा और तुम्हारा कोई पता नहीं चलेगा.
विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को किया खारिज
पूर्व पार्षद शारदा पूनिया ने आरोप लगाया कि विधायक विनोद गोठवाल ने धमकी की कि मैं विधायक हूं और पुलिस थाना में मेरी ही चलती है, अगर तुमने मेरे खिलाफ रुपयों के लेन-देन का कोई मुकदमा दर्ज करवाया तो मैं तुम्हारे खिलाख जातिसूचक गालियां निकालने मुकदमा दर्ज करवा दूंगा. उधर विधायक विनोद गोठवाल ने अपने ऊपर लगे आऱोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. कांग्रेस विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने टिकट दिया. अब वह चुनाव हारी तो मैं क्या करू. उन्होंने रुपये लेने की बात को झूट करार दिया है. (हनुमानगढ़ से मनीष शर्मा के इनपुट के साथ)
यह भी पढे़ं-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं