विज्ञापन

राजस्थान के लाल और संभल के SP केके बिश्नोई ने बताई IPS अंशिका संग नई शुरुआत की पूरी कहानी - Exclusive

SP KK Bishnoi and IPS Anshika Marriage: यूपी में संभल के SP केके बिश्नोई और बरेली की SP अंशिका वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. एसपी केके बिश्नोई ने NDTV राजस्थान टीवी के एडिटर ईश्वर सिंह भाटी के साथ एक खास बातचीत में अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जीवन के बड़े फैसले और अपनी होने वाली बेटर हाफ अंशिका वर्मा के बारे में खुलकर बात की.

राजस्थान के लाल और संभल के SP केके बिश्नोई ने बताई IPS अंशिका संग नई शुरुआत की पूरी कहानी - Exclusive
SP अंशिका वर्मा और SP केके बिश्नोई
Instagram

SP KK Bishnoi and IPS Anshika interview: उत्तर प्रदेश कैडर के दो दबंग और चर्चित आईपीएस अधिकारियों की शादी इन दिनों देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. संभल के SP केके बिश्नोई और बरेली की SP अंशिका वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. NDTV से एक खास बातचीत में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर  निजी जीवन के बड़े फैसले और अपनी होने वाली बेटर हाफ अंशिका वर्मा के बारे में खुलकर बात की. अंशिका इस वक्त बरेली के एसपी के तौर पर अपनी जिम्मेदारिया संभाल रही है. ये दोनों अधिकारी 29 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरूआत करेंगे. तो चलिए जानते है संभल SP केके बिश्नोई और IPS अंशिका से की कैसे हुई उनका लव लाइफ की शुरुआत और अब क्या है उनके आगे की प्लानिंग.

सवाल- आप दोनों अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने जा रहे है. जिसकी काफी चर्चा है. SP अंशिका के साथ आपकी पहली मुलाकात कब हुई और यह सिलसिला शादी तक कैसे पहुंचा?

जवाब- हमारी मुलाकात तब हुई जब मैं गोरखपुर में एसपी सिटी के रूप में तैनात था और अंशिका वहां एएसपी थीं. वह एक बेहतरीन पुलिस ऑफिसर होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी इंसान भी हैं. काम के प्रति उनके समर्पण और उनकी शख्सियत ने मुझे प्रभावित किया, जिसके बाद हमने साथ मिलकर शादी का निर्णय लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

सवाल- जब भी बिश्नोई समुदाय की बात आती है, तो वे अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों को लेकर बहुत गंभीर होते हैं. आप भी इसी समुदाय से हैं, तो क्या आपकी शादी भी उन्हीं रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ होगी?

जवाब- बेशक, सब कुछ बिश्नोई समुदाय के रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा और शादी भी उसी तरह से होगी.

सवाल- राजस्थान के जोधपुर में शादी होने वाली है, वहां की परंपराएं अपने आप में ही एक अलग स्थान रखती हैं. ऐसे में आपके वैवाहिक कार्यक्रमों में हल्दी-संगीत और मेहंदी जैसे कार्यक्रमों पर भी क्या इसकी छाप दिखेगी? 

के के बिश्नोई

  • बाड़मेर के धोरीमन्ना गांव में पैतृक घर
  • 2017 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी
  • उत्तर प्रदेश काडर, वर्तमान में संभल के SP
  • सेंट स्टीफंस, दिल्ली से स्नातक
  • पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स, फ्रांस से मास्टर्स

जवाब- राजस्थान के बाड़मेर जिले में मेरा पैतृक गांव धोरीमन्ना है. वहीं हल्दी और शादी की अन्य रस्में संपन्न होंगी. इसके बाद जोधपुर में मुख्य समारोह होगा, जो पूरी तरह से बिश्नोई समाज के प्राचीन रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार आयोजित किया जाएगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है.

सवाल: विदेशी डिग्री के बाद देश सेवा का जज्बा और अब गृहस्थ जीवन की शुरुआत; युवाओं के एक रोल मॉडल के तौर पर आप करियर और शादी की इस नई जिम्मेदारी के बीच कैसा तालमेल देखते हैं?

जवाब- मैंने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की पढ़ाई विदेश में की, लेकिन वापस आकर देश की सेवा करने का फैसला किया. उत्तर प्रदेश में सेवा करते हुए मुझे 7 साल हो गए हैं. शादी भी जीवन का एक अहम हिस्सा है, जिसे अच्छे से निभाना है. हालांकि, मेरी प्राथमिकता हमेशा सर्विस (ड्यूटी) रही है और रहेगी. साथ ही अब इसमें अंशिका के सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियों को और भी बेहतर तरीके से निभा पाऊंगा.

सवाल- हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपको सम्मानित किया. वह अनुभव कैसा था?

जवाब- हर साल एक आईपीएस को यह गौरव मिलता है.  मुझे भी जब संभल में एक बड़े इंश्योरेंस फ्रॉड (बीमा घोटाला) का पर्दाफाश करने के लिए यूपी सीएम ने 'उत्कृष्टता सेवा पदक' से सम्मानित किया था.वह मेरे लिए गर्व का क्षण था. मेरा मानना है कि 'नेशन फर्स्ट' (राष्ट्र प्रथम) ही हमारा मूल मंत्र होना चाहिए.

सवाल- अंत में कोई ऐसी बात जो आप उन लाखों युवाओं से कहना चाहेंगे जो आपको अपना आइडल मानते है?

जवाब- मेरा मानना है कि जिंदगी ऐसे जियो जैसे कल न रहे, ताकि कभी कोई अफसोस न हो. मैं इसी दर्शन के साथ जीता आया हूं और सबको यही सलाह दूंगा.

यह भी पढ़ें: IPS Anshika Verma and KK Bishnoi Wedding: गोरखपुर में शुरू हुई दबंग अफसरों की प्रेम कहानी, SP संग रचाएंगी शादी, राजस्थान की बहू बनेंगी अंशिका वर्मा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com