विज्ञापन

ब‍िहार: मोत‍िहारी पुल‍िस ने मदरसा में मारा रेड, प‍िस्‍टल बरामद; 3 लोगों को ह‍िरासत में ल‍िया   

पुल‍िस ने बताया क‍ि क‍िसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी. पुल‍िस को कई अहम सुराग म‍िले हैं. मामले की जांच शुरू कर दी है.

ब‍िहार: मोत‍िहारी पुल‍िस ने मदरसा में मारा रेड, प‍िस्‍टल बरामद; 3 लोगों को ह‍िरासत में ल‍िया   
पुलिस ने मदरसे में छापा मारा.

बिहार के मोतिहारी जिले में पुल‍िस ने रविवार को चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा स्थित मदरसा में छापेमारी की है. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मदरसे से एक पिस्टल बरामद किया है. पुलिस को मदरसा परिसर से कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच जारी है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. 

मदरसा को किया सील 

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. फिलहाल मदरसा को सील कर दिया गया है, और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. यह वही मदरसा है, जहां से पहले PFI से जुड़े सदस्य उस्मान सुल्तान उर्फ याकूब को चकिया पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था. 

मदरसे से पिस्टल बरामद हुआ.

मदरसे से पिस्टल बरामद हुआ.

याकूब राम मंदिर के विरोध में किया था पोस्ट 

याकूब खान अयोध्या में बन रहे राममंदिर का विरोध किया था. उसने अयोध्या में राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद बनाए जाने की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. इसके लिए उसने हथियार और गोला-बारूद भी जमा किए थे.  

(इनपुट- मोतिहारी से पंकज कुमार)

यह भी पढ़ें: बिहार: मैरिज हॉल में छापा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले 80 लड़के-लड़क‍ियां; 31 नाबालिग और स्‍टूडेंट्स शामिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com