विज्ञापन

जयपुर में 16 साल की लड़की की 13वीं मंज‍िल से ग‍िरकर मौत, कांग्रेस व‍िधायक के दोह‍िते से इंस्‍टाग्राम पर होती थी बातचीत 

मां बेटी से बातचीत करने से मना कि‍या तो लड़के ने धमकी देते हुए अपनी पॉवर के बारे में बताया. घर वालों ने हत्‍या का आरोप लगाया है. 

जयपुर में 16 साल की लड़की की 13वीं मंज‍िल से ग‍िरकर मौत, कांग्रेस व‍िधायक के दोह‍िते से इंस्‍टाग्राम पर होती थी बातचीत 
जयपुर में 16 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. (Photo- NDTV)

जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में 16 साल की लड़की वंशिका का शव अपार्टमेंट के पोर्च में मिलने से सनसनी फैल गई है. वंशिका 12वीं कक्षा की छात्रा थी. शुक्रवार शाम करीब 7 बजे रोज की तरह साइकिल चलाने के लिए दुकान से निकली थी, इसके बाद लौटी नहीं. परिजन उसे ढूंढ़ने निकले, लेक‍िन वह नहीं म‍िली. शनिवार सुबह लड़की का शव अपार्टमेंट के पोर्च में पड़ा मिला.

घर वालों को दी थी धमकी  

मृतका 12वीं कक्षा की छात्रा थी. परिजन इस मामले को लेकर आरयूएचएस अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं, और हत्या का आरोप लगा रहे हैं.  बच्ची की मां संतोष गर्ग ने बताया कि बच्ची शुक्रवार शाम को साइकिल चलाने दुकान से निकली थी. इसके बाद वापस नहीं आई. उन्होंने बताया, "लड़के से इंस्टाग्राम पर उसकी बात हुई थी. ये बात मुझे कुछ दिन पहले पता चली थी. मैंने उसे बात करने से मना किया था. उस लड़के से बात भी की थी. उसने उल्टा हमें ही बोला था कि मैं बहुत पावरफुल हूं. बच्ची के परिजनों का आरोप है कि उसी ने अपहरण कर बच्ची की हत्या की है. मां का कहना है कि लड़का बामनवास से कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा का दोहिता है."  

विधायक इंदिरा मीणा से कई बार बात करने की कोशिश की.  लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया ना ही जवाब दिया. 

ठीक जांच नहीं करने का आराेप

बच्ची के पिता सुभाष गर्ग ने बताया, "पुलिस मामले में ठीक से जांच नहीं कर रही है. पुलिस को सुबह ही शव मिल गया था, लेकिन कुछ नहीं बताया गया. मैं खुद गया. गार्ड से पूछा तब मुझे पता चला. हमारी मांग है कि जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई होनी चाहिए."  

शुक्रवार शाम को लड़की साइकिल से निकली थी, फिर वापस नहीं आई. (सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट)

शुक्रवार शाम को लड़की साइकिल से निकली थी, फिर वापस नहीं आई. (सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट)

सुबह बच्ची की मिली लाश 

लड़की का परिवार सेक्टर 26 में रहता है. सेक्टर 17 में उसकी मां की साड़ी की दुकान है. वहीं से वह साइकिल चलाने निकली थी. पुलिस को अपार्टमेंट की 13 वीं मंजिल से बच्ची का चश्मा और चप्पल मिले हैं. सुबह 6 बजे बी ब्लॉक के पोर्च पर बच्ची की लाश मिली. गार्ड ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कस्टडी में लिया.  

घटना सीसीटीवी में कैद  

युवती के अपार्टमेंट में आने से लेकर 13वीं मंजिल तक पहुंचने की सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद है. छात्रा 7:20 बजे अपार्टमेंट के गेट नंबर 2 से अन्दर आई. जब गार्ड गाड़ियों की एंट्री करने में व्यस्त थे. इस दौरान वह अंदर आई. इसके बाद ए ब्लॉक की लिफ्ट से वह 13वें फ्लोर पर पहुंची.  13 वीं मंजिल पर कैमरा नहीं है, इसलिए वहां क्या हुआ ये अब सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है.  

पुलिस जांच में जुटी 

पुलिस मामले के जांच कर रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आलोक सिंघल ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट ली गई थी. अब उसे मुकदमे में बदल दिया है. आगे परिजन जो भी आरोप बता रहे हैं उसके आधार पर जांच की जाएगी. सभी सबूत, सीसीटीवी के आधार पर मामले में जांच हो रही है.  

उठ रहे ये सवाल 

पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन इस सबके बीच आखिर 16 साल की वंशिका के साथ क्या हुआ? आखिरी 13वीं मंजिल पर वह क्यों गई? वंशिका ने आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या की? आखिर एक 16 साल की मासूम से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है? ये सवाल बने हुए हैं. 

यह भी पढ़ें: फैजल से खान सर, 'राजा' बनने की ज़िद... पढ़ें- बिहार के कोचिंग किंग की संपूर्ण दास्तां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com