विज्ञापन

अधिकारी की आत्महत्या में घिरे में पंजाब के मंत्री भुल्लर ने छोड़ा पद, सीएम मान बोले- जांच प्रभावित नहीं होगी, जानें पूरा मामला

Gagandeep Singh Randhawa Suicide Controvers: राज्य भंडारण निगम के प्रबंधक की सुसाइड के मामले में सीएम मान ने कहा, ‘‘इसके पीछे क्या कारण हैं? यह जांच का विषय है. जांच कराने से पहले हमने अपने मंत्री से इस्तीफा ले लिया है, ताकि जांच को कोई प्रभावित न कर सके और न ही कोई दबाव डाल सके’. उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अधिकारी की आत्महत्या में घिरे में पंजाब के मंत्री भुल्लर ने छोड़ा पद, सीएम मान बोले- जांच प्रभावित नहीं होगी, जानें पूरा मामला
सीएम मान ने मुख्य सचिव को दिए मामले की जांच के आदेश.

Laljit Singh Bhullar Resignation: पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में राज्य भंडारण निगम के एक अधिकारी की आत्महत्या के बाद भुल्लर से पद छोड़ने को कहा था. हालांकि, तरनतारन के पट्टी से विधायक भुल्लर ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को निराधार बताया है. सीएम मान ने मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मंत्री से पद छोड़ने को कहा था. 

सीएम मान ने भुल्लर के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसके पीछे क्या कारण हैं? यह जांच का विषय है. जांच कराने से पहले हमने अपने मंत्री से इस्तीफा ले लिया है, ताकि जांच को कोई प्रभावित न कर सके और न ही कोई दबाव डाल सके'. उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. भुल्लर के परिवहन एवं जेल विभाग किसी अन्य मंत्री को सौंपे जाएंगे. 

आत्महत्या से पहले वीडियो में लिया नाम 

दरअसल, शनिवार को सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया था जिसमें प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा को यह कहते सुना जा सकता है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है. रंधावा ने वीडियो में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया था. रंधावा के पास पट्टी का अतिरिक्त प्रभार भी था.

Uttarakhand: बेमौसम बारिश और बर्फबारी, क्या कोई खतरा आने वाला है? जान लीजिए 2 एक्सपर्ट की चेतावनी

पद छोड़ने वाले भुल्लर बोले- आरोपों की ठीक से जांच हो 

वहीं, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में घिरे विधायक  भुल्लर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी पार्टी हमेशा सच के साथ खड़ी रहती है, इसलिए वह चाहते हैं कि उनके खिलाफ लगे आरोपों की ठीक से जांच हो. उन्होंने कहा, ‘‘जब तक यह जांच पूरी नहीं हो जाती... मैं पार्टी और अपने मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि मंत्री पद से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें. मैं अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज रहा हूं, ताकि इस मामले की ठीक से जांच हो सके.''

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए मनीष सिसोदिया की बड़ी अपील, विधायक लें जिम्मेदारी

'रिश्वत लेने की बात कबूल करने के लिए मजबूर किया' 

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया कि रंधावा ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है. मजीठिया ने यह भी आरोप लगाया कि रंधावा ने आत्महत्या करने से पहले भुल्लर का नाम लिया था और उन्हें 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने की बात कबूल करने के लिए मजबूर किया गया था. अकाली नेता ने आरोप लगाया कि रंधावा पर भुल्लर के एक सहयोगी को ठेका देने का दबाव बनाया गया, लेकिन उन्होंने इसके बजाय वैध रूप से बोली जीतने वाले को चुना.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com