विज्ञापन

APP Leaders Join BJP: पंजाब सीएम भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान भी भाजपा में शामिल, इन दिग्गजों ने भी AAP को दिया झटका

Punjab APP Leaders Joins BJP: ज्ञान सिंह मान के साथ-साथ बरनाला के प्रसिद्ध व्यवसायी और एनआरआई बलजिंदर सिंह बरनाला और जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज के पूर्व पीए मंजिंदर सिंह साजन खेड़ा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. साजन खेड़ा ‘आप’ के अरनीवाला जोहल प्रभारी के रूप में कार्यरत थे. इस अवसर पर सुनील जाखड़ ने कहा कि ये नेता बदलाव की उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी में गए थे, लेकिन वहां सपनों को टूटता देख अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा परिवार पर भरोसा जताया है.

APP Leaders Join BJP: पंजाब सीएम भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान भी भाजपा में शामिल, इन दिग्गजों ने भी AAP को दिया झटका
पंजाब सीएम भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान भी भाजपा में शामिल, इन दिग्गजों ने भी AAP को दिया झटका
@NayabSainiBJP

Punjab APP Leaders Join BJP News: पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया. चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई.

ज्ञान सिंह मान के साथ-साथ बरनाला के प्रसिद्ध व्यवसायी और एनआरआई बलजिंदर सिंह बरनाला और जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज के पूर्व पीए मंजिंदर सिंह साजन खेड़ा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. साजन खेड़ा ‘आप' के अरनीवाला जोहल प्रभारी के रूप में कार्यरत थे. इस अवसर पर सुनील जाखड़ ने कहा कि ये नेता बदलाव की उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी में गए थे, लेकिन वहां सपनों को टूटता देख अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा परिवार पर भरोसा जताया है.

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर कड़ी चेतावनी

भाजपा ज्वाइन करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुनील जाखड़ ने पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं और कार्यालयों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की. उन्होंने अमृतसर, बटाला, तरनतारन और लुधियाना की घटनाओं का जिक्र करते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी. जाखड़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारी याद रखें कि उन्हें वेतन राज्य के खजाने से मिलता है, किसी राजनीतिक दल से नहीं. वे कानून के दायरे में रहकर काम करें. पद का दुरुपयोग करने वालों को आने वाले समय में जवाबदेह ठहराया जाएगा.

"हमलों से नहीं रुकेंगी केंद्रीय एजेंसियों की जांच"

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीधा हमला बोलते हुए जाखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यालयों पर हमले करवाकर ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) की छापेमारी को रोका नहीं जा सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जहां भी भ्रष्टाचार हुआ है, वहां जांच जारी रहेगी और हर भ्रष्ट व्यक्ति को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा.

'पंजाब को 'बंगाल' नहीं बनने देंगे'

सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी पंजाब में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले बंगाल जैसी स्थितियां पैदा करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस के संरक्षण में की जा रही "गुंडागर्दी" और हिंसा के जरिए जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. भाजपा इस प्रकार की डराने-धमकाने वाली राजनीति का डटकर मुकाबला करेगी.

यह भी पढ़ें- Dowry in Ghaziabad: मुस्लिम समाज की एक शादी में दहेज के तौर पर दिए गए एक करोड़, 1 लाख, 11 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात व एक बीएमडब्ल्यू कार

इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भाजपा आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता 'आप' के "भ्रष्ट शासन" को खत्म करने का मन बना चुकी है. उन्होंने चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी को निष्पक्ष रहने की सलाह देते हुए कहा कि पक्षपाती अधिकारियों को इसके परिणाम भुगतने होंगे.

यह भी पढ़ें- दहेज के विवाद में जमकर चले लात घूंसे, 5 लोग अस्पताल पहुंचने से शादी की खुशियां मातम में बदलीं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com