विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

पंजाब में भी चोटी काटने के रहस्यमयी मामले सामने आए, दहशत

राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के बाद पंजाब में भी चोटी काटने की घटनाएं सामने आई हैं.

पंजाब में भी चोटी काटने के रहस्यमयी मामले सामने आए, दहशत
प्रतीकात्मक चित्र
चंडीगढ़: राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के बाद पंजाब में भी चोटी काटने की घटनाएं सामने आई हैं. महिलाओं ने दावा किया है कि 'रहस्यमयी परिस्थितियों में' उनकी चोटी काटी गई. पुलिस ने कहा कि संगरूर जिले के चंदू गांव की निवासी मीना रानी नाम की 23 साल की शादीशुदा महिला ने दावा किया कि जब वह कल रात शौचालय जाने के लिए उठी तो उसने पाया कि उसकी चोटी कटी हुई थी.

संगरूर पुलिस (खानौरी थाना) के निरीक्षक सुखचैन सिंह ने आज कहा, "रानी ने कहा कि जब वह शौचालय जा रही थी, उसने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई थी और यह जमीन पर पड़ी थी." उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने किसी को नहीं देखा क्योंकि वह कमरे में अकेली सो रही थी जबकि अन्य परिजन बाहर सो रहे थे. सिंह ने कहा कि घर में कुत्ता भी है लेकिन किसी ने उसका भोंकना नहीं सुना. उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं

पढ़ें: कौन काट रहा है महिलाओं की चोटी? रहस्‍य से पर्दा हटाने में पुलिस नाकाम- जानें 5 बातें

बीते दो तीन दिन में राज्य के बठिंडा, मुक्तसर और मलोट सहित कुछ इलाकों से इस तरह के मामले सामने आए हैं. मुक्तसर के गिद्देरबाहा के भारू गांव की निवासी 11 साल की एक लड़की ने दावा किया कि जब वह सुबह उठी तो उसकी चोटी कटी हुई थी.

VIDEO : चोटी काटने की घटना को पुलिस ने बताया अफ़वाह

कोमल ने कहा, "जब मैं सोकर उठी तो मेरे भाई ने मुझसे कहा कि तुम्हारे बाल कटे हुए हैं." उसके परिजनों ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह घटना कैसे हुई. बठिंडा में भी इसी तरह का सामना प्रकाश में आया है जहां एक महिला सपना ने दावा किया कि जब वह सुबह शौचालय गई तो वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो उसकी चोटी कटी हुई थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mysterious Braid-chopping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com