विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

पंजाब में कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने आत्महत्या की

पंजाब में गुरदासपुर जिले के दुनिया संधू गांव में एक किसान ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली.

Also Read in
पंजाब में कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने आत्महत्या की
प्रतीकात्मक चित्र
गुरदासपुर: पंजाब में  गुरदासपुर जिले के दुनिया संधू गांव में एक किसान ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान भगवान सिंह (38) के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में सात माह में 580 किसानों ने की खुदकुशी : सरकारी रिपोर्ट

उन्होंने बताया कि उसके पास एक एकड़ जमीन थी जिस पर पूरा परिवार आश्रित था. भगवान सिंह पर सात लाख रुपये का कर्ज भी था. उनकी पत्नी राजविंदर कौर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में थे.

VIDEO : कर्ज के चलते किसान ने दी जान
पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmer Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com