विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2022

पंजाब: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार, तीन पिस्टल और 22 जिंदा कारतूस भी बरामद

लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह जेल में बंद रहने के दौरान भी गैंग को चला रहा है. वह अपने गुर्गों के जरिए हुकुम जारी करता है. रिपोर्ट की माने तो लॉरेंस बिश्नोई के 700 शार्प शूटर है जो कनाडा समेत विदेशों में मौजूद हैं.

पंजाब: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार, तीन पिस्टल और 22 जिंदा कारतूस भी बरामद
लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल 10 दिन के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की हिरासत में है.
अमृतसर:

पंजाब की रोपड़ जिला पुलिस ने सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 4 गुर्गों को गिरफ्तार किया है. इनका एक साथी भागने में कामयाब रहा. पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल एक मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. एसएसपी विवेक एस सोनी ने कहा कि एसपी (डिटेक्टिव) मनविंदर सिंह, डीएसपी (डिटेक्टिव) तलविंदर सिंह गिल, सीआईए इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने अपनी टीम के साथ चारों गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान कुलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह तिनका, सतवीर सिंह शम्मी और बेअंत सिंह के रूप में हुई है.

एसएसपी ने बताया कि कैरी, तिनका और शम्मी पर पहले ही लुधियाना जिले के कुम्म कलां थाने में आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति को गोली मार दी थी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि आरोपियों को एक अदालत में पेश किया गया और उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है. आरोपियों के खिलाफ मोरिंडा थाने में आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

एक अन्य मामले में अमृतसर में पंजाब पुलिस की एक विशेष टास्क फोर्स ने तस्कर परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को 8 हाई-टेक पिस्टल और 2 किलो हेरोइन बरामद करने के बाद गिरफ्तार किया. पम्मा पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स पहुंचाए जाने का संदेह था.

सीमावर्ती तरनतारन जिले के हवेलियां गांव निवासी पम्मा को खुफिया सूचनाओं के आधार पर मीराकोट-खेरबाद मार्ग से गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि अवैध खेप को एक अन्य तस्कर ने सीमा से एकत्र किया और फिर पम्मा को सौंप दिया. 


पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले और सलमान खान को जान की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Vishnoi) का नाम चर्चा में है. वह पंजाब का एक खतरनाक गैंगस्टर है. ये अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है और कई बार जेल भी जा चुका है. लॉरेंस एक अच्छे-खासे परिवार से ताल्लुक रखता है.

लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह जेल में बंद रहने के दौरान भी गैंग को चला रहा है. वह अपने गुर्गों के जरिए हुकुम जारी करता है. रिपोर्ट की माने तो लॉरेंस बिश्नोई के 700 शार्प शूटर है जो कनाडा समेत विदेशों में मौजूद हैं.

 लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल 10 दिन के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की हिरासत में है. गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में बठिंडा जेल में बंद बिश्नोई को एनआईए ने देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक कृत्यों और सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने के लिए आतंकवादी समूहों और आपराधिक गिरोहों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें:-

गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई समेत 10 शूटर्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दाखिल की चार्जशीट

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य शूटर 2 साथियों संग लाया गया मानसा, नेपाल सीमा से हुए थे गिरफ्तार

सलमान खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, अब साथ रहेंगे इतने सुरक्षाकर्मी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lawrence Bishnoi, Lawrence Bishnoi Gang, Punjab Gangwar, Sidhhu Moosewala Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com