विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2017

लुधियाना कारखाना हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई, 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका

लुधियाना में एक प्लास्टिक कारखाने की इमारत ढहने के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है.

लुधियाना कारखाना हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई, 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका
प्रतीकात्मक फोटो
  • लुधियाना कारखाना हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई
  • 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका
  • शक्तिशाली विस्फोट के साथ सोमवार दोपहर ढह गई थी
लुधियाना: लुधियाना में एक प्लास्टिक कारखाने की इमारत ढहने के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. चीमा चौक के पास एक औद्योगिक क्षेत्र के संकरे इलाके में स्थित पांच मंजिला इमारत भीषण आग लगने के बाद एक शक्तिशाली विस्फोट के साथ सोमवार दोपहर ढह गई थी. अधिकारी ने कहा कि ध्वस्त इमारत में दमकल कर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों समेत 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है. अधिकारी ने यह भी बताया कि इमरात के मलबे से 10 शव बरामद हुए हैं और बचाव अभियान रात भर (सोमवार-मंगलवार रात) जारी रहा. तीन शव सोमवार शाम को बरामद हुए, जबकि बाकी शव रात के समय बरामद हुए. एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने मीडिया को बताया, ‘बचाव अभियान आज (मंगलवार) जारी रहेगा. कुछ लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं.’ 

यह भी पढ़ें:  लुधियाना में सूत के कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का माल हुआ खाक

राष्ट्रीय आपदा राहत दल (एनडीआरएफ), सेना, पंजाब पुलिस, अग्निशमन विभाग और एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन की टीमें फंसे लोगों को बचाने में लगी हैं. मलबे से निकाले गए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आयुक्त आर.एन. ढोक ने कहा कि इमारत के अंदर फंसे अधिकारी सोमवार सुबह आग लगने के बाद इसके निरीक्षण के लिए गए थे. उन्होंने कहा कि अमरसन पॉलीमर्स में केमिकल और संग्रहित की गई प्लास्टिक की चीजों में आग लगी थी. 

VIDEO: लुधियाना के नजदीक बरामद सभी 66 बमों को किया गया डिफ्यूज
आग को बुझाने के लिए सोमवार को कम से कम 15 दमकल कर्मी फौरन घटनास्थल रवाना हुए थे, जिस पर काबू करने में करीब छह घंटे लग गए थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
10 People Died, Ludhiana Factory Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com