विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2015

पुणे में विषाक्त भोजन खाने से 40 स्कूली छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती

पुणे में विषाक्त भोजन खाने से 40 स्कूली छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती
पुणे: छात्रावास के मेस में खाना खाने के बाद करीब 40 छात्राएं बीमार हो गईं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कूल और अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बीमार पड़ी इन लड़कियों की उम्र 10 और 16 साल के बीच है और वे ‘सेवासदन’ की छात्राएं हैं। शनिवार रात में खाना खाने के बाद उन्होंने पेट में दर्द और जी मिचलाने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि इलाज के बाद इन में से 17 लड़कियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शेष छात्राओं की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। स्कूल प्रशासन ने बताया कि संदिग्ध विषाक्त भोजन को लेकर उन्होंने जांच शुरू की है।

इस बीच, इस घटना की जांच कर रहे इंस्पेक्टरर हेमंत भट ने बताया कि मेस में छात्राओं को दिये गये भोजन का नमूना जांच के लिए एकत्र कर लिया गया है। इसमें बीन्स और करी शामिल है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पुणे, विषाक्त भोजन, छात्राएं बीमार, Pune, Students In Hostel Fall Ill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com