विज्ञापन
This Article is From May 27, 2019

काशी में बोले मोदीः कैमिस्ट्री के आगे सारे गणित हुए फेल, जानें और क्या बोले PM

लोकसाभा चुनाव में भाजपा का परचम लहरा चुका है और पार्टी ने अकेले के दम पर ही पूर्ण बहुमत हासिल किया है, अब भाषण और बधाई का सिलसिला शुरू हो चुका है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)

2019 लोकसाभा चुनाव में भाजपा का परचम लहरा चुका है और पार्टी ने अकेले के दम पर ही पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है. अब भाषण और बधाई का सिलसिला शुरू हो चुका है और काशी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, "चुनाव परिणाम तो एक गणित है, 20वीं सदी में चुनाव के हिसाब-किताब भी गणित और अंकगणित के दायरे में चले होंगे. लेकिन 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में देश के राजनीतिक विश्लेषकों को मानना होगा कि अर्थमैटिक के आगे भी कैमिस्ट्री होती है. देश में समज शक्ति की जो कैमिस्ट्री है. आदर्शों, संकल्पों की जो कैमिस्ट्री है वो कभी-कभी सारे गुणा-भाग को, अंक गणित को पराजित कर देती है. इस चुनाव में अंकगणित को कैमिस्ट्री ने पराजित किया है."

'प्रणाम बा'

इसके बाद पीएम मोदी ने भोजपुरी में वहां मौजूद लोगों कहा- 'प्रणाम बा'.  उन्होंने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ता जो आदेश करते हैं तो मैं उसका पालन करने का पूरा करता हूं. उन्होंने कहा कि जिस दिन में काशी आया था उस दिन जो दृश्य था उसने पूरे देश को प्रभावित किया था. काशी का मिजाज जिस तरह से प्रकट हो रहा था कि उसे पूरा देश देख रहा था. उसके बाद जब यहां के कार्यकर्ताओ ने कहा था कि एक महीने तक आप काशी में प्रवेश में नहीं कर सकते हैं तो मेरे लिए आपका आदेश सर आंखों पर है. मैं आपके लिए कार्यकर्ता हूं. 

'हर घर से नरेंद्र मोदी लड़ रहा था'
पीएम मोदी ने कहा कि मैं काशी आना चाहता था. मैं चुनाव नतीजों को लेकर निश्चिंत था. मैं काशीवासियों का परिश्रम में था. मैं इसीलिए बाबा केदार के चरणों में बैठा था. काशी ने जो शक्ति मुझे दी है, ऐसा सौभाग्य मिलना बहुत मुश्किल है.  पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में अलग-अलग दलों के साथी और निर्दलीय साथी थे वह भी अभिनंदन के अधिकारी हैं. वह मीडिया और प्रशासन का अभी बहुत-बहुत अभिनंदन करना चाहता हूं. इस चुनाव में ऐसा लग रहा था कि एक नहीं हर घर का नरेंद्र मोदी लड़ेगा. आमतौर पर जब इस तरह का चुनाव होता है तो लोगों को लगता है कि हर अब क्या है चुनाव जीतने वाले हैं. लेकिन इस चुनाव को जय-पराजय के तराजू से नहीं तौला, इस लोकशिक्षा और लोकसमर्पण का पर्व माना. कार्यकर्ता हर घर से, हर मतदाता से मिले. इन सभी कसौटियों के साथ आप पास हुए हैं इसलिए आप बधाई के पात्र हैं.

ये भी पढ़ें : काशी की बेटियों से लेकर यूपी के गरीबों तक, PM मोदी ने भाषण में कही ये 10 खास बातें


अंकगणित को केमेस्ट्री ने फेल कर दिया
उन्होंने कहा कि तीन-तीन चुनाव के बाद भी अगर चुनावी पंडितों की आंखें नहीं खुली हैं तो वह 21 वीं सदी के लिए नहीं है. पीएम मोेदी ने कहा कि चुनाव परिणाम क्षणिक होते हैं, 20वीं सदी के चुनाव भले ही अंकगणित से चले हैं लेकिन 2014, 2017 और 2019 के बाद चुनाव विशेषज्ञों के सोचना होगा कि अंकगणिक के आगे केमेस्ट्री होती है. समाज में एक एक केमेस्ट्री होती है जिसने सभी अंकगणित को फेल कर दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ ताकतें ऐसी जो चाहती हैं कि किसी भी तरह से हमारे पक्ष में परसेप्शन न बने और अगर परसेप्शन बने तो उसे बिगाड़ दिया जाए. लेकिन ऐसे लोगों को सोचना होगा कि पारदर्शिता और परिश्रम से किसी भी परसेप्शन को समाप्त करने की ताकत रखती हैं.

जो लोग एकता के ठेकेदार हैं...
पीएम मोदी ने कहा कि हमें सकारात्मकता लेकर आगे जाना है क्योंकि देश उसी से आगे बढ़ेगा. सरकार और संगठन के बीच समन्वय बड़ी ताकत होती है. अपने देखा होगा कि राज्यों और केंद्र में सरकारें हैं लेकिन समन्वय है. सरकार नीति बनाती है और संगठन रणनीति बनाती है, सरकार का काम है कार्य करना है. कार्य और कार्यकर्ता मिलकर करिश्मा करती है. येआपने देखा है. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने कम किया, शौचालय बनाया, घरल बनवाया लेकिन कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि अभी और भी लोगों को मिलने वाला है.  उन्होंने कहा हमने दो संकट भी झेले हैं, केरल, बंगाल, कश्मीर की बातें अखबारों में नहीं छपती हैं क्योंकि कुछ लोगों की सेलेक्टिव मानववाद और संवेदनशीलता है.

ये भी पढ़ें : कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्‍तीफे पर अड़े राहुल गांधी किसी से नहीं मिल रहे, सारे कार्यक्रम किए रद्द

हमने वोट बैंक की राजनीति नहीं की
पीएम मोदी ने कहा कि वह गुजरात का मुख्यमंत्री तब भी ऐसा ही छुआछूत का माहौल था ऐसा परसेप्शन बना दिया गया. आज राजनीतिक कैनवास पर लोकतंत्र को लेकर जीने वाला दल है. त्रिपुरा में कम्युनिस्टों का शासन था क्या कभी किसी ने विपक्ष के बारे में सुना था. आज हमारी सरकार है और वहां अब विपक्ष की सुनी जा रही है. विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह जनता का विश्वास जीते लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि हम विपक्ष की आवाज सुनें.  वोटबैंक ने हमारी राजनीति को कुचल देते हैं. हमने वोट बैंक की राजनीति की परवाह नहीं की इसलिए हमने 10 फीसदी आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू कर दिया.

अयोध्या में दिवाली मनाने से किसने रोका था
पीएम मोदी ने परसेप्शन (धारणा) की बात करते हुए पूछा कि अयोध्या में दिवाली मनाने से किसने रोका था?  कुंभ के मेले को लेकर परसेप्शन गढ़ा गया कि नागाओं की जमात है. लेकिन योगी जी की अगुवाई में इस बार कुंभ के गौरव ने  पूरे देश ने देखा है. हम कल्चर की बात करते हैं साथ में 21वीं सदी की भी बात करते हैं.हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की कोशिश कर रहे हैं. आज हिंदुस्तान के कोने में हमारा वोट बैंक बढ़ रहा है. हमें हिंदी हार्ट लैंड का दल कहा जाता है. लद्दाख, कर्नाटक में हम जीते, उत्तर पूर्व में हम सरकार बना रहे हैं, लेकिन ऐसा परसेप्शन बनाया है कि भारतीय जनता पार्टी हिंदी हार्ट लैंड की पार्टी है. हमें यह भाव करना है कि जो भी सरकारी है वह देश की जनता उसकी मालिक है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Varanasi, PM Modi Varanasi, PM Modi Varanasi Visit, Narendra Modi, Election Result, Election Result 2019, Loksabha Election 2019, PM Kashi Speech
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com