फाइल फोटो
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर इस वर्ष छठी मइया के गीत नहीं गूंजेंगे. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी इस साल छठ व्रत नहीं करेंगी.
अब वह अपने बेटों की शादी के बाद ही फिर से छठ व्रत करेंगी. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, 'इस वर्ष छठ व्रत नहीं करूंगी. तबियत भी कुछ खराब है. अब छठ व्रत बेटों की शादी के बाद ही करूंगी.' उल्लेखनीय है कि बिहार में लालू-राबड़ी के आवास पर छठ पूजा आयोजन की खास चर्चा रहती थी.
राजनीति से दूर इस आयोजन में सभी दलों के नेता जुटते थे. बीते साल भी लालू के सरकारी आवास पर छठ की धूम थी. गौरतलब है कि इन दिनों राबड़ी के बेटे अैर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मिलने वाले विवाह प्रस्ताव के खूब चर्चे हैं. एक सरकारी व्हाट्सऐप नंबर पर उपमुख्यमंत्री को लड़कियों ने विवाह के 44,000 से ज्यादा प्रस्ताव भेजे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, छठ पूजा, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, Lalu Prasad Yadav, Rabri Devi, Chhath Pooja, Tejasvi Yadav, Tej Pratap Horse