विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2016

बाढ़ को लेकर केन्द्र सरकार को ज्ञापन भेजा जायेगा : नीतीश कुमार

बाढ़ को लेकर केन्द्र सरकार को ज्ञापन भेजा जायेगा : नीतीश कुमार
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ को लेकर केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा. भागलपुर एवं कटिहार जिला के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर पटना हवाई अड्डा लौटने पर स्टेट हैंगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुये नीतीश ने कहा कि बाढ़ के प्रभाव का आकलन किया जायेगा, नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है.

उन्होंने कहा कि रविवार को पूर्णिया, किशनगंज एवं अररिया में समीक्षा की थी. पहले दौर के बाढ़ में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा के नुकसान का आकलन किया गया है. दूसरे दौर के बाढ़ से प्रभावित 12 जिलों में हुये नुकसान का आकलन किया जायेगा. बड़े पैमाने पर राशि की जरूरत होगी. केन्द्र सरकार को ज्ञापन भेजा जायेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं केन्द्र सरकार से आग्रह करता हूं कि बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिये विशेषज्ञों का दल जल्द से जल्द भेजा जाय.’ उन्होंने कहा कि राहत का कार्य ठीक ढंग से चल रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नीतीश कुमार, बिहार के मुख्‍यमंत्री, बिहार में बाढ़, केंद्र सरकार को ज्ञापन, Nitish Kumar, Bihar Chief Minister, Bihar Floods, Memorandum To Centre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com