विज्ञापन
5 years ago

Tokyo 2020, day 5 live update: टोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन भारत के लिए सबसे बड़ी खबर हॉकी से आई है. हॉकी में भारत ने अपने पूल ए के तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही पूल ए में भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने मेडल की आस को जगाए रखा है. हॉकी के बाद बॉक्सिंग में भारत के लिए आज खुशी वाला दिन रहा. पहली बार ओलंपिक (Olympics) में हिस्सा ले रही भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) 69 किग्रा ने मंगलवार को यहां जर्मनी की अनुभवी नेदिन एपेट्ज को कड़े मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. दूसरी ओर बैडमिंटन में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने ग्रेट ब्रिटेन के बेन लाने और सीन वैंडी की जोड़ी को 21-17, 21-19 से हरा दिया है. भारतीय बैडमिंटन जोड़ी ने टोक्यो में अपने सफर के दौरान 2 जीत और 1 हार के साथ अपने अभियान का अंत किया है. अपने ग्रुप में वो तीसरे स्थान पर रहे और क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गए. इसके अलावा शूटिंग में 10मीटर एयर पिस्‍टल मिक्‍स्‍ड टीम क्‍वालीफिकेशन स्‍टेज 2 में भारतीय जोड़ी मनु भाकर और सौरभ चौधरी इवेंट के फाइनल के लिए क्‍वालीफाइ करने से चूक गई है, जो यकीनन निराश करने वाला रहा है. भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी (Saurabh Chaudhary) और मनु भाकर (Manu Bhaker) 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के मेडल की रेस से बाहर हो गई है. यही नहीं दोनों निशानेबाजों ने इससे पहले  व्यक्तिगत इवेंट में भी मेडल नहीं जीत सकी थी. वैसे, आज के मुकाबले में यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा पर नजरें रहेगी. जबकि एयर राइफल मिश्रित टीम में इलावेनिल वालारिवन और दिव्‍यांश,  अंजुम मुद्गिल और दीपक कुमार से उम्‍मीदें होगी. टेबल टेनिस में तीसरे दौर में शरत कमल का मुकाबला चीन के मा लोंग से होगा.

Here Are The Live Updates From Tokyo 2020 Olympics Day 5:
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Other Sports, Olympics 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com