ISSF World Cup Hangzhou: हांगझोऊ शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत की ईशा सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है तो वहीं, दूसरी ओर मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने में सफलता हासिल की है.ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 40 टारगेट पर निशाना साधा और घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी युएगुए झांग से आगे रहकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. बता दें कि हांगझोऊ शूटिंग मीट एक संयुक्त ISSF वर्ल्ड कप है, जिसमें राइफल, पिस्टल और शॉटगन शूटर हिस्सा ले रहे हैं और यह मंगलवार को खत्म होगा
ISSF World Cup Hangzhou 2026
— Badminton Media (@BadmintonMedia1) July 27, 2026
25M Pistol Women
🥇🇮🇳 Esha Singh [40]
🥈🇨🇳 Zhang Yueyue [37]
🥉🇮🇳 Manu Bhaker [28]
India Won 2 Medals In The 25M Women's Pistol Event . Esha Singh Grabbed The Gold & Manu Bhaker Took The Bronze . Congrats To Both Athletes On Their Achievement ❤️ https://t.co/agfNqUmV5g pic.twitter.com/erlw4KYSjR

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने एक रोमांचक डबल शूट-ऑफ में नॉर्थ कोरिया की ह्योन ग्योंग पाक को हराकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. इसके साथ ही, हांगझोऊ में भारत के मेडल्स की संख्या 3 हो गई है, इससे पहले संयम ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था. अब भारत मेडल टेबल में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है; चीन ने अब तक 14 मेडल जीत लिए हैं, जिनमें छह गोल्ड मेडल शामिल हैं.
कोच को जसपाल राणा खोने के बाद मनु का यह पहला मेडल
ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने हाल ही में अपने कोच जसपाल राणा को खोया है. जसपाल का 49 साल की उम्र में निधन हो गया था. राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के लिए ‘हाई परफार्मेंस कोच' के रूप में कार्यरत थे, कोच के रूप में उनकी सबसे बड़ी सफलता पेरिस में 2024 में खेले गए ओलंपिक खेलों में मनु भाकर को दो कांस्य पदक जीतने में मदद करना था. कोच को खोने के बाद मनु का यह पहला बड़ा इवेंट था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं