भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में तीसरा पदक जीतने का सपना टूट गया. शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग की जोड़ी से सीधे गेम में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय जोड़ी को चीन के पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता जोड़ी ने 36 मिनट में 21-18, 21-9 से हराया. सात्विक और चिराग ने 2022 और 2025 विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. इससे पहले हालांकि त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ पदक पक्का कर भारतीय फैंस को खुशी मनाने का मौका दिया.
भारतीय जोड़ी ने चीन की जिया यी फान और झांग शू शियान को एक घंटे नौ मिनट चले मुकाबले में 16-21, 21-15, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और अपना कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया. इससे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने लंदन में 2011 में महिला युगल में विश्व चैंपियनशिप का पदक जीता था.
ये भी पढ़ें- उम्र सिर्फ 13 साल, कारनामा ऐसा कि दुनिया हैरान! एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी से भी छोटी स्टार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं