विज्ञापन

Super Exclusive: 'गोल्ड जीतकर बहुत खुश हूं ', मीराबाई चानू की पहली प्रतिक्रिया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हैट्रिक लगाने के बाद मीराबाई चानू ने NDTV के साथ खास बातचीत करते हुए पहली प्रतिक्रिया दी है.

Super Exclusive: 'गोल्ड जीतकर बहुत खुश हूं ', मीराबाई चानू की पहली प्रतिक्रिया
मीराबाई चानू

देश की होनहार बेटी मीराबाई चानू (Saikhom Mirabai Chanu) ने ग्लासगो में इतिहास रच दिया है. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है. जिसके बाद से हर कोई उनकी सराहना कर रहा है. कॉमनवेल्थ गेम्स में पदकों की हैट्रिक लगाने के बाद स्टार महिला खिलाड़ी ने सबसे पहले NDTV के साथ अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है आज. ये कॉमनवेल्थ गेम्स का मेरा तीसरा गोल्ड है. मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं. इतना ज्यादा खुश हूं कि बता नहीं सकती, लगातार तीन बार गोल्ड जीता है. मैं भारत के लिए बहुत गर्व महसूस करती हूं और भारतीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के लिए भी. भारत के लिए मेडल दे पाई हूं, ये मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात है. मैं बहुत ही खुश हूं.'

देश की बेटी ने रचा इतिहास 

रविवार को देश की होनहार बेटी मीराबाई चानू ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग का खिताब जीतकर भारत के गोल्ड मेडल का खाता खोल दिया है. 31 वर्षीय मीराबाई ने स्नैच में 85 किलोग्राम वजन उठाया जो राष्ट्रमंडल और राष्ट्रमंडल खेलों दोनों का नया रिकॉर्ड है.

इसके बाद उन्होंने क्लीन एंव जर्क में 105 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का एक और नया रिकॉर्ड बनाया. इस तरह उन्होंने कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.

यह राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई का लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले उन्होंने 2018 और 2022 के चरणों में भी गोल्ड मेडल जीते थे.

टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडल विजेता मीराबाई ने ग्लास्गो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भी सिल्वर मेडल हासिल किया था. (भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: क्या पूरी तरह से फिट हैं नीरज चोपड़ा? कोच ने तोड़ी चुप्पी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com