भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी रविवार को यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के फाइनल में चीन के लियांग वेई केंग और वांग की विश्व में नंबर एक जोड़ी से संघर्ष पूर्ण मुकाबले में हार गए और इस तरह से उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा. दोनों जोड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया लेकिन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली सात्विक और चिराग की जोड़ी पहला गेम जीतने और निर्णायक गेम में 11-7 की बढ़त का फायदा नहीं उठा पाई और आखिर में उन्हें लियांग और वांग से 21-9, 18-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा.
यह भी पढ़ें:
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय जोड़ी की लियांग और वांग के हाथों यह चौथी हार है. यह दोनों जोड़ियां पिछले साल चार बार आमने-सामने थी जिनमें चीन की जोड़ी तीन मुकाबले जीतने में सफल रही थी. सात्विक और चिराग ने इस बीच केवल कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में अपनी इस प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया था.
An amazing start to the year comes to an end
— BAI Media (@BAI_Media) January 14, 2024
Proud of you boys
: @badmintonphoto#MalaysiaOpen2024#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/nw4kJSZe9o
सात्विक और चिराग ने पहले गेम में शुरू से अपना दबदबा बना दिया था और इंटरवल तक उसको सात अंक की बढ़त हासिल थी. भारतीय जोड़ी ने इसके बाद भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और पहला गेम आसानी से अपने नाम किया.
चीन की जोड़ी ने हालांकि दूसरे गेम में अच्छी वापसी की और उसने 8-2 से बढ़त हासिल कर ली. लियांग और वांग इंटरवल तक 11-6 से आगे थे. भारतीय जोड़ी ने वापसी की कोशिश में कुछ गलतियां भी की जिसका फायदा उठाकर चीन की जोड़ी ने यह गेम जीत कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया.
सात्विक और चिराग ने तीसरे और निर्णायक गेम में शानदार शुरुआत की और एक समय वह 10-3 से आगे थे. लियांग और वांग ने पहले स्कोर 12-12 से बराबर किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने चार चैंपियनशिप प्वाइंट हासिल किये, जिनमें से भारतीय खिलाड़ी केवल एक का ही बचाव कर पाए. सात्विक और चिराग अब मंगलवार से नई दिल्ली में शुरू होने वाले इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भाग लेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं