विज्ञापन

चाइना मास्टर्स में किदांबी श्रीकांत का बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-9 को हराकर क्वार्टरफाइनल में एंट्री

भारत के वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियाई गेम्स के पदक विजेता बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत ने वर्ल्ड नंबर 9 विक्टर लाई को हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली.

चाइना मास्टर्स में किदांबी श्रीकांत का बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-9 को हराकर क्वार्टरफाइनल में एंट्री
IANS

भारत के वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियाई गेम्स के पदक विजेता बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत ने वर्ल्ड नंबर 9 विक्टर लाई को हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली. 33 साल के आंध्र प्रदेश के पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 किदांबि श्रीकांत और स्टार मेन्स डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चाइना मास्टर्स सुपर 750 के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है. 

टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर

श्रीकांत ने कनाडा के वर्ल्ड नंबर 9 और हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विक्टर लाई को 21-18, 21-19 से सीधे गेम में हरा दिया. इसे टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर माना जा रहा है. दोनों शटलर्स के बीच पहली मुलाकात में श्रीकांत ने पहले गेम में 11-15 से पिछड़ने के बाद धमाकेदार वापसी की और दूसरे गेम में 18-19 से पिछड़ने के बावजूद लगातार तीन अंक जीतकर मैच अपने नाम कर लिया.  

चाइना मास्टर्स में प्री-क्वार्टर फाइनल में इस जीत के साथ ही श्रीकांत ने 2021 के बाद पहली बार किसी सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में कदम रखा है. क्वार्टर फ़ाइनल में श्रीकांत का सामना सामना हांगकांग के ली चेउक यू से होगा. 

मेन्स डबल्स में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी सात्विक-चिराग ने फ्रांस के तोमा जूनियर पोपोव और क्रिस्टो पोपोव को 21-17, 22-24, 21-9 से हरा दिया. फ्रांसीसी जोड़ी द्वारा दूसरा गेम छीन लेने के बाद स्मैश ब्रदर्स ने निर्णायक गेम में दबदबा बना लिया और 6-1 की बढ़त ली और 69 मिनट में मैच खत्म कर दिया. क्वार्टरफाइनल में सात्विक-चिराग की टक्कर डेनमार्क के किम एस्ट्रप और एंडर्स रासमुसेन की जोड़ी से होगी. 

महिला सिंगल्स में भारत की उभरती स्टार तन्वी शर्मा ने 66 मिनट तक वर्ल्ड नंबर 9 तोमोका मियाजाकी को कड़ी टक्कर दी.  लेकिन जापान की वर्ल्ड नंबर 9 मियाजाकी ने ये मैच 21-17, 18-21, 21-16 से जीत लिया. मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो भी चीनी ताइपे की जोड़ी से हारकर टूर्नामेंट से बाहर बाहर हो गई.

ये भी पढ़ें-  VVS लक्ष्मण की नई भूमिका पर BCCI ने कर दिया बड़ा खुलासा, चोटिल खिलाड़ियों पर भी दिया अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com